फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lokmata had got the right to education for women empowerment: Minister in charge

लोकमाता ने महिला उत्थान के लिए दिलवाया था शिक्षा का अधिकार : प्रभारी मंत्री

Wed, 28 May 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lokmata had got the right to education for women empowerment: Minister in charge
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे 58 स्थित एक रिसॉर्ट में मंगलवार को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान पर पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर शिवकुमार राणा ने की। संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी रहे। संचालन जिला महामंत्री हरीश चौधरी व मंजू सेठी ने किया। प्रभारी मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गाय के गोबर से बदबू आती है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाय के गोबर को चंदन की तरह माथे से लगाते हैं। कहा कि विपक्ष को अपराधियों की चिंता होती है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों की चिंता रहती है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज के युग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अहिल्याबाई होल्कर का अंश दिखाई देता है, क्योंकि उन्होंने काशी विश्वनाथ, अयोध्या, मथुरा, काशी इन सभी मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया है। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने कम सुख सुविधा के हजारों किलोमीटर दूर, अपने शासन से सैकड़ों मंदिरों का निर्माण कराया था। प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा, इंद्रपाल बजरंगी, मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, अनुज राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed