फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections: Resentment among supporters for Bjp cutting mriganka Singh ticket from Kairana

मिशन 2019: कैराना से मृगांका सिंह का टिकट काटने पर समर्थकों में नाराजगी, महापंचायत में रखी यह मांग

Sun, 24 Mar 2019 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Mar 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections: Resentment among supporters for Bjp cutting mriganka Singh ticket from Kairana
महापंचायत करते मृगांका सिंह के समर्थक - फोटो : अमर उजाला

कैराना लोकसभा सीट पर मृगांका सिंह को टिकट नहीं दिए जाने पर नाराज उनके समर्थकों ने महापंचायत की। महापंचायत में स्वर्गीय हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह को बीजेपी से टिकट देने या फिर निर्दलीय उम्मीदवार बनाने की मांग की जा रही है। वहीं पंचायत में हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। 

विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट से मृगांका सिंह का टिकट कटने से नाराज उनके हजारों समर्थकों ने फार्म हाउस पर महापंचायत बुलाई गई। पंचायत में वक्ताओं ने मृगांका सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ने का सुझाव दिया। पंचायत में हुकम सिंह के परिवार के समर्थक मुस्लिम समाज के भी सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि हमारे ऊपर बाहरी प्रत्याशी थोप दिया गया है लेकिन हम अपना घर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मृगांका सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ती हैं तो पूरी मजबूती से उन्हें समर्थन दिया जाएगा। वक्ताओं ने भाजपा हाईकमान को टिकट देने की नसीहत दी। पंचायत अभी जारी है। वहीं मृगांका सिंह का कहना है कि महापंचायत में जो भी फैसला लिया जाएगा वही मान्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट एक नजर में 
यूपी के शामली की कैराना लोकसभा सीट 2019 चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 2014 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा की ओर से स्वर्गीय हुकुम सिंह ने जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद उपचुनाव में उनकी बेटी मृगांका सिंह ने रालोद की प्रत्याशी तब्बसुम हसन के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यही कारण है कि भाजपा इस सीट पर किसी भी रूप में जीत हासिल करना चाहती है और पिछली हार से सबक लेकर मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारना तय किया है। 

गठबंधन की ओर से 2019 चुनाव के लिए एक बार फिर तबस्सुम हसन को टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा की ताजा सूची के मुताबिक बीजेपी ने प्रदीप चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed