फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections, Imran Masood says that there will be fight between Congress and BJP in election

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का मुकाबला सिर्फ भाजपा से होगा: इमरान मसूद

Tue, 19 Mar 2019 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections, Imran Masood says that there will be fight between Congress and BJP in election
इमरान मसूद फाइल फोटो

कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बसपा, सपा व रालोद गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला सिर्फ भाजपा के साथ होगा। अन्य राजनैतिक दल दौड़ से बाहर रहेंगे। ये सभी बातें उन्होंने सहारनपुर के देवबंद में कही।

विज्ञापन


सोमवार को गोपाली गांव पहुंचे पूर्व विधायक इमरान मसूद का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गोपाली में सभा में इमरान मसूद ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश की मर्यादा को बनाए रखा है, जबकि अन्य राजनैतिक दलों ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए देशहित के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनाव जीतकर सत्ता में लौटकर केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी में आने से कांग्रेस को सभी प्रदेशों में मजबूती मिलेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशि वालिया और संचालन नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में बेहट विधायक नरेश सैनी, सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर, पूर्व राज्यमंत्री शायान मसूद, राजसिंह चौंदाहेडी, पप्पू प्रधान, मजाहिर हसन, वरयाम खान और राहत खलील ने आदि ने भी विचार रखे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed