फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections, Amar Ujala interviewed Minister Satyapal Singh and, big question pulwama attack

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: अमर उजाला ने केंद्रीय मंत्री से पूछे ये पांच बड़े सवाल

Mon, 18 Mar 2019 06:33 PM IST
कपिल kapil मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत
मदन बालियान, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Mar 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections, Amar Ujala interviewed Minister Satyapal Singh and, big question pulwama attack
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह को पुलिस सेवा का लंबा अनुभव है। बेदाग छवि के चलते वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की पसंद भी हैं। सीधी और सपाट भाषा में विपक्ष पर हमलावर होते हैं। लोकसभा के सियासी मैदान में दूसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सत्यपाल सिंह गठबंधन का गणित खराब बताते हैं। इस बार के चुनाव, गठबंधन और मुद्दों पर अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बेबाक राय रखी। प्रस्तुत है उनसे बातचीत के अंश...

विज्ञापन


यूपी में गठबंधन को कितनी बड़ी चुनौती मानते हैं?
ये जो पब्लिक है, सब जानती है। गठबंधनों का जो इतिहास रहा है, वही भविष्य में भी होगा। इनका अंकगणित ठीक नहीं है। नेताओं के बीच कोई समन्वय नहीं है। कार्यकर्ता बंटे हुए हैं। यह देश को कैसे चला सकते हैं। 
विज्ञापन


जातीय गणित देखें तो गठबंधन एकबारगी भारी दिखता है, भाजपा किस स्थिति में है? 
पहले लोकसभा चुनाव 2014 और फिर विधानसभा चुनाव 2017 में विपक्षी जाति का गणित फैलाने में लगे रहे। जनता ने सबको नकार दिया। भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने रिकॉर्ड विकास कार्य किए हैं। इन्हीं विकास कार्यों की लहर चुनाव में दिखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे?
सबसे बड़ा मुद्दा विकास है। इसके अलावा सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र हित। युवाओं को रोजगार, आमजन को सुविधा और किसान को सम्मान हमारे मुद्दे हैं।

पिछले पांच साल के कार्यकाल पर क्या कहेंगे?
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का वादा किया था, पूरा हुआ। मलकपुर मिल से भुगतान कराया गया। रमाला मिल का दोहरीकरण हुआ। ईस्टर्न पेरिफेरल का निर्माण और 11 गांव के किसानों का मनमाफिक मुआवजा दिलाया। पिछले 70 साल के मुकाबले के काम पांच साल में कराएं। बागपत तक मेट्रो, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी, मेरठ- पानीपत रेल लाइन शुरू कराना अभी बाकी है।

एयर स्ट्राइक, पुलवामा पर राजनीति करने का आरोप भाजपा पर लग रहा है, आप क्या कहेंगे?
सरकार ने देश के लिए जो जरूरी हुआ, वही किया। विपक्ष सरकार के साथ-साथ सेना पर सवाल उठाता है। अब जनता भी विपक्ष के मंसूबों को समझ चुका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed