फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok sabha Elections 2019: yogi adityanath target congress on twitter After rally in Saharanpur

सहारनपुर में मंच से संबोधन के बाद योगी आदित्यनाथ का ट्विटर से प्रहार- कांग्रेस पर किए तीखे वार

Sun, 24 Mar 2019 05:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Mar 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Elections 2019: yogi adityanath target congress on twitter After rally in Saharanpur
सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सहारनपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर अपनी पश्चिमी यूपी में अपने चुनावी सफर की शुरुआत की। उन्होंने मंदिर में देवी के दर्शन कर बेहट में जनता को संबोधित किया। रैली में जहां योगी ने मंच से विपक्ष और गठबंधन पर जमकर वार किए वहीं रैली खत्म होने के बाद तुरंत बाद योगी ने ट्विटर पर लगातार कांग्रेस पर वार करना शुरू कर दिया। आगे देखें आखिर क्यों राहुल गांधी पर भड़के योगी आदित्यनाथ: -
विज्ञापन

 
ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मैं नामदारों के कुलदीपक की एक बात को सुन रहा था वो कह रहे थे कि गन्ने के पेड़ नहीं लगाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो डेढ़ फुट का आलू उगवा देगी। जैसे आम का फल आता है, उन्हें लगता है आलू का भी ऐसे ही आता होगा।
विज्ञापन

 

इससे पहले ट्वीट करते हुए उन्होंने पोस्ट किया, उत्तर प्रदेश के गुंडे और अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं, या दुनिया। हमने गुंडों के लिए दो जगह तय की हैं, या तो वे जेल में हैं या उनका जय श्री राम हो चुका है, अब आपको अपने काम के लिए गुंडों को टैक्स नहीं देना पड़ रहा है।

कांग्रेस के पीढ़ियों से महागुरु रहे सैम पित्रोदा भारत के लिए 'शेम' हो चुके हैं। पुलवामा के शहीदों का अपमान करते हुए कहते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। जिस दल का गुरु ऐसा होगा तो उसके चेले ‘’नामदारों के कुलदीपक’’ की सोच कैसी होगी।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि 'भ्रष्टाचारियों की कुलदेवी' और 'गुडों के कुल भूषण’ तथा 'नामदारों के कुलदीपक' यह जितने भी कुल हैं मिलकर राष्ट्र का विनाश और मिल-बांटकर देश के संसाधनों में लूट-खसोट करके देश का सर्वनाश करना चाहते हैं।

योगी ने पोस्ट किया कि पाकिस्तान के अंदर एक आतंकवादी है अजहर मसूद, जैसे ओसामा बे-मौत मारा गया था, वैसे ही अजहर मसूद भी मारा जाएगा। आपके सहारनपुर में आपको तय करना है कि अजहर मसूद की भाषा बोलने वाला व्यक्ति चुनाव जीतेगा या मोदी जी के एक सिपहसालार के रूप में सहारनपुर के समग्र विकास को लेकर चलने वाला।

सत्ता हथियाने के लिए मुगलों का अनुसरण करते हुए अपने पिता, अपने सगे चाचा तक को दरकिनार कर दिया और धुर विरोधियों की गोद में जा बैठे हैं , गांव जवार में कहावत है, "जो बाप का न हुआ, वो आप का क्या होगा " जनता इन मौकापरस्त सत्ता लोलुपों को चुनाव में अच्छा सबक सिखाएगी।

विडंबना देखिये, जिस पार्टी को खड़ा करने के लिए अपने भाई के साथ घर-घर टूटी चप्पल पहन कर प्रचार किया आज प्रचारकों की लिस्ट से उनके ही बेटे ने नाम काट दिया। संभवतः अपनी कमाई राजनैतिक पूंजी के बारे में वे सोचते होंगे-
"पूत कपूत तो का धन संचय,
पूत सपूत तो का धन संचय"

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed