फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019, Mahendra Nath Pandey says that there is no existence of Congress on ground

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का जमीन पर कोई वजूद नहीं : महेंद्रनाथ पांडेय

Thu, 14 Mar 2019 11:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Mahendra Nath Pandey says that there is no existence of Congress on ground
शामली पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मजबूत सरकार और विकास कार्य के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा लोकसभा चुनाव लडे़गी। कांग्रेस का जमीन पर कोई वजूद नहीं है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की जमीन से कट चुकी है, इसलिए वह बीजेपी के लिए चुनौती से बाहर है। यूपी में प्रियंका गांधी का भी कोई स्थान नहीं है। बीजेपी के काम के आधार पर सभी गठबंधन ध्वस्त हो जाएंगे। 

विज्ञापन


गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने शामली में पहुंचकर कैराना लोकसभा सीट के प्रत्याशी के लिए पार्टी नेताओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का मन टटोला। उन्होंने काफी देर तक पार्टी नेताओं के साथ अलग-अलग गुफ्तगू भी की। उन्होंने टिकट पाने की होड़ में शामिल प्रत्याशियों से भी उनकी मजबूत दावेदारी के बारे में चर्चा की। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत ही बेहतर और दुरुस्त है। केंद्र की सरकार के कई काम और साथ-साथ मजबूत सरकार देश में काम कर रही है। इसके चलते लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है। 
विज्ञापन


वहीं भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर से मेरठ में प्रियंका गांधी की मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी किसी से भी मिले, इसपर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस फिलहाल जमीन से डिस्कनैक्ट हो चुकी है, आज जमीन पर कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं है, इसलिए प्रियंका का किसी से मिलना कोई मायने नहीं रखता।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र नाथ पांडेय ने जनपद पहुंचने के सवाल पर कहा कि उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से कैराना लोकसभा पर प्रत्याशी के संबंध में विचार- विमर्श किया। कहा कि वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आवाज केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाने का काम करेंगे। बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत, अपने संगठन और केंद्र व प्रदेश सरकार के अच्छे कामों की बदौलत मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बीजेपी के पास नरेंद्र मोदी के रूप में एक बड़ा चेहरा है। सारे गठबंधन और सारे अन्य दल नरेंद्र मोदी की परछाई तक छूने की हैसियत नहीं रखते। 

शामली जनपद से सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर के भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं के अनुरूप ही निर्णय लेती है। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने बताया कि पार्टी के अभियान की समीक्षा की। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कैराना लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी के महिला, पिछड़ा वर्ग, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा 19 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन झिंझाना, महिला मोर्चा सम्मेलन 15 मार्च को थानाभवन, अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन नुकड, किसान मोर्चा सम्मेलन होगा। मौके पर शामली के पूर्व के चेयरमैन अरविंद संगल, सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, दमोदर सैनी, श्रीमोहन तायल, प्रमोद आटा, प्रसन्न चौधरी समेत सहारनपुर जिले की नुकड, गंगोह, रामपुर मनिहारन के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भूपेंद्र सिंह चौधरी को सौंपी जिम्मेदारी
कैराना लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पंचायती राजमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को चुनाव का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह कैराना लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे। भूपेंद्र चौधरी पहले भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रहे है। गाजियाबाद जिले के विधायक व पंचायती राज मंत्री है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed