फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: Leader wants cyber experts and voice artist for election promotion

लोकसभा चुनाव 2019: नेताजी को चाहिए, अंदाज-आवाज़ और अल्फाज़ के महारथी युवा

Sun, 17 Mar 2019 04:09 PM IST
Dimple Sirohi शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 17 Mar 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Leader wants cyber experts and voice  artist for election promotion
लोकसभा चुनाव-तारीखों का एलान - फोटो : Amar Ujala
चुनाव की घोषणा के साथ ही युवाओं के  लिए शॉर्टटर्म जॉब और प्रोजेक्ट का रास्ता भी खुल गया है। सोशल मीडिया एक्सपर्ट, साइबर विशेषज्ञ, भाषा और शब्दों के महारथी युवाओं की मांग बढ़ गई है। शहर के तकनीकी कॉलेजों के साथ डिग्री कॉलेजों में ऐसे युवाओं की खोज चल रही है। जो नेताजी के चुनाव प्रचार के बदले तरीकों में उनका साथ निभा सकें। चुनाव उन युवाओं के लिए भी रोजगार का रास्ता लेकर आया है जो गायन, वादन, अभिनय और लेखन कला में महारथी हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए नेताजी को रागिनी गायक और बिल्ले, पर्चे वाला प्रचार नहीं बल्कि टिवट्र, इंस्टाग्राम पर वादों की टाइल चाहिए। भोंपू पर बजता पुरानी फिल्म का गीत नहीं बल्कि युवाओं, महिलाओं को लुभाने वाला कोई रॉकिंग गाना चाहिए, जिस पर रैली में युवा डीजे धुन के साथ जमकर नाच सकें।
विज्ञापन

 

महिलाएं और युवतियां भी नेताजी के प्रचार गीत पर ठुमके लगाकर रैली में जोश भर सकें। जीतने के लिए नेता हुनरमंद युवाओं की खोज में हैं। नेताओं और पार्टियों की मांग पर ऐसे युवाओं की सूचियां तैयार हो रही हैं जो अंदाज, अल्फाज़ और आवाज़ तीनों के महारथी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कैंपेन के लिए प्रतिभावान युवाओं की प्रत्याशियों को तलाश
लोकसभा चुनाव ने खोले रोजगार के दरवाजे, कॉलेजों में हो रही अच्छे लेखक, वॉइसओवर और साइबर एक्सपर्ट युवाओं की खोज 

चुनाव प्रचार का नया ट्रेंड
इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिवट्र पर पोस्ट डालना। वॉइस ओवर वीडियो क्लिप, अपनी संघर्षयात्रा की मूवी और डॉक्यूमेंट्री बनवाना। स्टीकर डिजायनिंग, कार्टून मूवी के जरिए विरोधियों को परास्त करना, टीशर्ट, कीरिंग, कॉफी मग, विंडचाइम को पार्टी के रंग या प्रतीक चिन्ह में डिजायन कराना,  डीजे की फास्ट बीट के लिए तड़कता, भड़कता प्रचार गीत, फेसबुक पर अपना पेज बनाकर मतदाता को लुभाना। टैटू और बॉडी स्टीकर बनवाना।

दिल्ली, मुंबई से सस्ते स्थानीय कलाकार
चुनाव प्रचार के बदलते मोड में नेताओं को अच्छे गायक, लेखक, अभिनेता और भाषा विशेषज्ञ युवा चाहिए जो उनके लिए प्रचार सामग्री, प्रचार कंटेंट तैयार कर सकें। अगर मुंबई या दिल्ली से विशेषज्ञों को बुलाया जाए तो उनकी फीस अधिक होती है, साथ ही उन्हें स्थानीय मतदाताओं और मुद्दों की जानकारी नहीं होती, जबकि स्थानीय युवा कलाकार कम फीस में आसानी से मिल जाते हैं। काम भी अच्छा करते हैं और पूरा वक्त देते हैं।

नेताओं को  प्रचार विज्ञापन, मूवी के लिए आर्टिस्ट की जरूरत होती है। मूवी में वॉइसओवर के लिए भी कलाकारों की मांग होती है। अब तो साइबर प्रचार का वक्त है सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स की भी मांग आ रही है।  -अविनाश, शिक्षक विद्या नॉलेज पार्क

जनता को लुभाने के लिए नेता सोशल मीडिया, बैनर, होर्डिंग के अलावा एनिमेशन मूवी वाले विज्ञापन भी बनवाते हैं। इसलिए सोशल मीडिया के विशेषज्ञों के अलावा एनिमेशन और कंप्यूटर में एक्सपर्ट युवाओं की मांग आ रही हैं। -प्रीति, शिक्षिका सुभारती कॉलेज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed