फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019: Harendra Agarwal is new candidate of congress in meerut, BJP in difficult

कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, मेरठ से हरेंद्र अग्रवाल को बनाया नया प्रत्याशी, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

Tue, 19 Mar 2019 11:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: देव कश्यप Updated Tue, 19 Mar 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Harendra Agarwal is new candidate of congress in meerut, BJP in difficult
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
कांग्रेस ने मंगलवार को पश्चिमी यूपी की विभिन्न सीटों पर नए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कांग्रेस ने फिर से बड़ा दांव खेलते हुए डॉ ओपी शर्मा का टिकट काटकर हरेंद्र अग्रवाल को नया प्रत्याशी घोषित किया है।  
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी के मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने हाल ही में सीनियर एडवोकेट डॉ ओपी शर्मा को टिकट दिया था, लेकिन मंगलवार को पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल करते हुए भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। इस सीट पर कांग्रेस ने पहले जहां ब्राहम्ण कार्ड खेलते हुए ओपी शर्मा को मैदान में उतारा था। वहीं अब उनकी जगह वैश्य समाज के हरेंद्र अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2019: Harendra Agarwal is new candidate of congress in meerut, BJP in difficult
कांग्रेस के नए प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल

जाहिर है कांग्रेस ने हरेंद्र अग्रवाल को प्रत्याशी बनाकर बीजेपी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा की ओर से इस सीट पर वैश्य समाज के ही राजेंद्र अग्रवाल की दावेदारी जताई जा रही है। ऐसे में दोनों पार्टियों से वैश्य समाज के उम्मीदवारों की टक्कर का फायदा कहीं न कहीं सपा-बसपा यानि गठबंधन को हो सकता है। 

गौरतलब है कि कांग्रेस के नए प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल स्वतंत्रता सेनानी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के पुत्र हैं। वह मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं और लंबे समय से मेरठ में रह रहे हैं। प्रत्याशी बनाए जाने पर उनका कहना है कि वह जनता के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed