{"_id":"5cb81d47bdec221424308895","slug":"lok-sabha-elections-2019-daroga-slap-bjp-s-booth-president-in-bijnor-and-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: दरोगा ने बीजेपी के बूथ अध्यक्ष को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: दरोगा ने बीजेपी के बूथ अध्यक्ष को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा
Thu, 18 Apr 2019 03:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Apr 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के जेवीएम इंटर कॉलेज में बने बूथ केंद्र पर उस समय हंगामा हो गया, जब दरोगा ने बीजेपी के बूथ अध्यक्ष को थप्पड़ मार दिया। इससे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। बताया गया कि दरोगा ने माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
बता दें कि नहटौर के जेवीएम इंटर कॉलेज में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की किसी बात को लेकर दरोगा से कहासुनी हो गई। इस दौरान दरोगा ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। वहीं मामला बढ़ता देख दरोगा ने माफी मांग ली। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
उधर, डीएम और एसपी ने नजीबाबाद के कास्मिया इंटर कॉलेज, मोहम्मद अली जोहर इंटर कॉलेज, राजा चंद्र सिंह इंटर कॉलेज के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने एजेंटों से मोबाइल जब्त किए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/