फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lok Sabha Elections 2019 Ajit Singh says that PM Modi did not fulfill any of his promises

मिशन 2019: पीएम मोदी ने कोई वादा पूरा नहीं किया : अजित सिंह

Sun, 17 Mar 2019 12:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 17 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Ajit Singh says that PM Modi did not fulfill any of his promises
सभा को संबोधित करते चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद के मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मोदी साहब बोलते हैं, लेकिन सच नहीं बोलते। किसानों को गन्ने का दाम नहीं मिल रहा। गेहूं की फसल गाय खा गई। गाय की देश में कभी ऐसी बुरी हालत नहीं हुई, जो इन गोरक्षक दलों ने कर दी। कहते हैं सरकारी गोशाला बनाएंगे। सरकारी अफसर चारा खुद खाएगा या गाय को खिलाएगा। 

विज्ञापन


चौधरी अजित सिंह ने कहा कि गाय की हाय तो भाजपा को लगेगी। इसी में भाजपा खत्म हो जाएगी। मोदी ने कोई वादा पूरा नहीं किया है। गांव अंतवाड़ा में पहुंचने पर रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह का पुष्पवर्षा करके ग्रामीणों ने स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता बाबा रतन सिंह और संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया। जिलाध्यक्ष अजित राठी, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, चंदन सिंह चौहान, संजय राठी, रणधावा मलिक, श्यामलाल बच्ची सैनी, अभिषेक चौधरी, पूर्व प्रधान सुंदर, रकम सिंह, प्रमोद तेजियान, पंकज राठी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


उधर, मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी, सोंटा और सराय में भी नुक्कड़ सभाओं का संबोधित किया। नुक्कड़ सभाओं में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार केवल वादे करती है, उनको पूरा नहीं करती। लोकतंत्र में हर पांच वर्ष में जो सरकार जनहित के कार्य नहीं करती, उसे बदलने का अधिकार है। अब सरकार बदलने का समय आ गया है। बेरोजगारी के कारण आज देश का युवा पढ़ाई की तरफ से मुंह मोड़ रहा है। सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण खेती अब फायदे का सौदा नहीं रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को नया नारा देते हुए कहा कि अबकी बार चारों ओर हाय-हाय मोदी बाय-बाय मोदी होगा। उत्तर प्रदेश में गठबंधन इतना मजबूत है कि वह दिल्ली की सरकार को उखाड़ फेंकेगा। अध्यक्षता छोटे सिंह और संचालन पंकज राठी ने किया। पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, रालोद के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र राठी, जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान, ब्हम सिंह, संजय राठी, अशोक राठी, टीटू राठी, तारिक मुस्तफा आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed