{"_id":"5e985f848ebc3e6fa6218e22","slug":"lockdown-in-uttar-pradesh-a-criminal-is-pressure-his-niece-for-marriage-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पैरोल पर छूटकर आया मुजरिम, अब भतीजी से कर रहा निकाह की जिद, पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में पैरोल पर छूटकर आया मुजरिम, अब भतीजी से कर रहा निकाह की जिद, पीड़िता ने लगाई सुरक्षा की गुहार
Thu, 16 Apr 2020 07:07 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Apr 2020 07:07 PM IST
सार
- भतीजी से जबरन शादी की जिद पर अड़ा सजायाफ्ता
- आगरा जेल से पैरोल पर छूटकर आया है घर
- प्रेमिका के मंगेतर की हत्या में हो चुकी है आरोपी को 18 साल की सजा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
विस्तार
जेल से पैरोल पर छूटकर आया मुजरिम परिजनों के लिए खतरा बन गया है। प्रेमिका के मंगेतर की हत्या में 18 साल की सजा काट रहा मुजरिम अब परिजनों पर भतीजी से शादी कराने का दबाव बना रहा है। पीड़ित युवती ने ही पुलिस को फोन कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कई साल पूर्व अपनी प्रेमिका के मंगेतर की हत्या कर दी थी। उक्त हत्याकांड में आरोपी को 18 साल की सजा कोर्ट द्वारा सुनाई गई है और फिलहाल वह आगरा सेंट्रल जेल में बंद था। कोरोना संक्रमण के चलते कुछ दिन पूर्व उसे जेल से पैरोल पर छोड़ दिया गया था, जिसके बाद से वह गांव में रह रहा है।
विज्ञापन
वहीं बृहस्पतिवार को आरोपी की भतीजी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उस पर आरोपी द्वारा जबरन निकाह करने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर आरोपी युवती व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी से सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन-2: बरात लेकर दूल्हे के द्वार पहुंची दुल्हन, पूरे रीति-रिवाज से बिन दहेज हुई शादी
सूचना पर सीकरी चौकी प्रभारी एसआई संजय राणा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच- पड़ताल की। एसआई ने प्रथम दृष्टया जांच में मामले को प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा होना बताते हुए जांच में आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
उधर, इंस्पेक्टर भोपा संजीव कुमार ने मामले की जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/