फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lock of locked house broken; jewelry and cash stolen.

Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी चोरी

Fri, 26 Jun 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Lock of locked house broken; jewelry and cash stolen.
फलावदा । कस्बे के मोहल्ला जगजीवन राम होली चौक पर चोरों ने एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित बीमार पत्नी का इलाज कराने ऋषिकेश एम्स गया हुआ था। वापस लौटने पर चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जगजीवनराम निवासी सोहनवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह करीब एक महीने से अपनी बीमार पत्नी गीता का इलाज ऋषिकेश एम्स में करवा रहा है। वह इलाज कराने के लिए एम्स गया हुआ था। जब वह अपनी पत्नी को लेकर घर पहुंचा, तो मकान के अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया चोरों ने सेफ अलमारी में रखे करीब 6 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में पुलिस ने थाना खतौली के गांव गंगधाड़ी निवासी एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लोगों कर पूछताछ कर रही है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर देगी।-----------
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed