बागपत में दर्दनाक हादसा: बिजली की लाइन ने ली जान, खंभे पर ही झूलता रह गया लाइनमैन राकीब
बागपत के खेकड़ा में हाई वोल्टेज लाइन पर काम करते वक्त लाइनमैन राकीब की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद शव खंभे पर ही लटका रहा, साथी कर्मचारियों ने नीचे उतारा।
विस्तार
नानू मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाई वोल्टेज बिजली लाइन पर काम कर रहे लाइनमैन राकीब की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि राकीब का शरीर खंभे पर ही लटक गया और साथी कर्मचारियों को उसे नीचे उतारने में मशक्कत करनी पड़ी।
मृतक राकीब, गांव पाली, जिला सहारनपुर का रहने वाला था और बिजली विभाग के तहत काम कर रहा था। वह खेकड़ा के नानू मार्ग पर लाइन मेंटेनेंस का कार्य कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: बाइक पर आए तीन बदमाश और तमंचे दिखा भट्ठे के मुनीम से लूटे ढाई लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
लाइनमैन के सहकर्मियों ने बताया कि राकीब, हमेशा की तरह ऊंचे खंभे पर चढ़कर बिजली मरम्मत का कार्य कर रहा था, लेकिन इस बार ऊपर तारों ने नहीं, तकदीर ने झटका दे दिया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से राकीब खंभे पर ही लटक गया। ऐसा दृश्य कि देखने वालों की भी रूह कांप उठे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा उपकरणों की कमी या लाइन में पूरी तरह से बिजली सप्लाई बंद न होना इस हादसे का कारण हो सकता है। हालांकि, अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अन्य लाइनमैन और कर्मियों ने राकीब को खंभे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: UP: 'परिजन ने बुलाया था...रिश्ते को थे तैयार'; युवक और किशोरी के फ्लाईओवर से छलांग लगाने के मामले में नया दावा