फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News Relatives called were ready for marriage New claim in case of man and teenager jumping from flyover

UP: 'परिजन ने बुलाया था...रिश्ते को थे तैयार'; युवक और किशोरी के फ्लाईओवर से छलांग लगाने के मामले में नया दावा

Wed, 21 May 2025 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 May 2025 11:39 AM IST
सार

सहारनपुर के देवबंद कस्बे के फ्लाईओवर से युवक और किशोरी ने छलांग लगा दी। इसमें किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के खिलाफ कई दिन पहले देवबंद थाने में किशोरी के अपहरण का केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
UP News Relatives called were ready for marriage New claim in case of man and teenager jumping from flyover
देवबंद में फ्लाईओवर से युवक और किशोरी के कूदने का मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर में लखनौती निवासी हर्षित त्यागी और किशोरी काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। 12 मई को दोनों घर से चले गए थे। जिला अस्पताल में भर्ती हर्षित ने दावा किया कि किशोरी के परिजनों से बात हुई थी। वह उनके रिश्ते के लिए तैयार हो गए थे। इस वजह से दोनों घर की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। 
विज्ञापन


उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। पीछा कर रही गाड़ी से कई लोग उतरे, जो सादे कपड़ों में थे, जिन्होंने उसका कॉलर भी पकड़ लिया था। उनसे बचने के लिए कोई रास्ता नहीं था, तब जाकर दोनों आत्महत्या करने के लिए फ्लाईओवर से नीचे कूद गए थे। 12 मई को किशोरी के परिजनों ने देवबंद थाने में केस दर्ज कराया कि हर्षित उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया है। 
विज्ञापन


किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर परिजनों ने एसपी देहात से मुलाकात की थी। इसके अलावा भाजपा के बड़े नेता ने भी पुलिस अधिकारियों से बात कर जल्दी से जल्दी किशोरी को बरामद करने के लिए कहा था। तब से ही एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम दोनों की तलाश में लगी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में हर्षित ने बताया कि 13 मई को उन्होंने हरिद्वार में शादी कर ली थी। वह गर्भवती भी थी। तभी से वह हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में छिपते फिर रहे थे। उन्होंने कोई होटल या मकान किराये पर नहीं लिया, बल्कि खाना-पीना और सोना कार के अंदर ही कर रहे थे। किशोरी के परिजनों से बात होने के बाद वह घर आ रहे थे। 

युवक और किशोरी के पास कहां से आकर गिरा तमंचा
क्या युवक और किशोरी तमंचा लिए हुए थे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि जिस समय दोनों फ्लाईओवर से नीचे कूदे तो उनके पास ही एक तमंचा पड़ा मिला। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह तमंचा उपर से फेंका गया। यदि ऐसा है तो इसकी जांच करना बेहद जरूरी है कि आखिर यह तमंचा ऊपर से किसने फेंका और इसके पीछे मंशा क्या थी। 

 

प्रेम कहानी में राजनीतिक हस्तक्षेप, कौन है इस कनेक्शन की कड़ी 
फ्लाईओवर से युवक और किशोरी के कूदने के मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप भी सामने आ रहा है। सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप क्यों हुआ और इसका राजनीतिक कनेक्शन क्या है। 

 

फ्लाईओवर से कूदने वाली किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सत्तापक्ष से जुड़े एक बड़े नेता का इस पूरे मामले में कितना हाथ है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी घटनाक्रम के बाद से पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। 

घंटों बाद पुलिस अधीक्षक यातायात सहारनपुर सिद्धार्थ वर्मा सामने आए और घटना की जानकारी कम और सफाई ज्यादा दी। इससे साफ है कि पूरे मामले में जिन नेता जी का हस्तक्षेप इसमें है उनका पुलिस पर पूरा दबाव है। सूत्र बताते हैं कि घटनाक्रम के बाद सभी को चुप्पी साधे रहने की सख्त हिदायत भी दी हुई है। 

नकुड़ से चुराई गई थी कार 
फ्लाईओवर पर युवक और किशोरी जिस ईको स्पोर्ट कार में सवार थे। वह कार चोरी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त कार को करीब एक से डेढ़ माह पूर्व नकुड़ क्षेत्र से चुराया गया था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। 


 

डेढ़ माह पूर्व युवक के पिता की हुई थी मौत 
फ्लाईओवर से युवती के साथ कूदे हर्षित के पिता अमित कुमार की डेढ़ माह पूर्व मौत हो गई थी। सूत्र बताते हैं कि युवती के ही मामले में पुलिस ने अमित को उठाया था। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। जहां करीब तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

जहां केस दर्ज था, वहीं हुआ हादसा : एसएसपी 
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही थी, लेकिन हादसे के समय पुलिस उनके पीछे नहीं थी और न ही कोई गोली चली। यह अफवाह है। फ्लाईओवर से नीचे कूदने की वजह यह रही कि युवक के खिलाफ देवबंद थाने में केस दर्ज था और गाड़ी भी उसी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे को देखकर कहीं पुलिस न आ जाए और उन्हें गिरफ्तार कर लें, इस वजह से दोनों फ्लाईओवर से नीचे कूदे। 


 

पुलिस ने नहीं किया पीछा 
देवबंद में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद युवक और किशोरी फ्लाईओवर से कूदे थे। युवक किशोरी को लेकर भागने का आरोपी है। पुलिस उनका पीछा नहीं कर रही थी। सहारनपुर पुलिस को इसकी पूरी जांच के निर्देश दिए हैं। सहारनपुर एसएसपी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।-भानु भास्कर, एडीजी, मेरठ जोन

फ्लाईओवर से कूदे युवक और किशोरी, किशोरी की मौत
सहारनपुर के देवबंद कस्बे के फ्लाईओवर से युवक और किशोरी ने छलांग लगा दी। इसमें किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के खिलाफ कई दिन पहले देवबंद थाने में किशोरी के अपहरण का केस दर्ज हुआ था। अस्पताल में युवक ने बताया कि पुलिस उनका पीछा कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए दोनों फ्लाईओवर से कूदे थे।

 

घटना मंगलवार शाम की है। ईको स्पोर्ट्स कार सवार एक युवक और किशोरी सहारनपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर जा रहे थे, जब वह फ्लाईओवर पर पिलर नंबर-71 के ऊपर से पहुंचे, तभी उनकी कार का अगला टायर फट गया। इसके बाद दोनों कार से उतरे और फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। 

 

इसमें दोनों घायल हो गए। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर के अस्पताल में ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई, जबकि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया कि युवक लखनौती गांव का रहने वाला हर्षित है, जबकि किशोरी देवबंद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं।

 

12 मई को किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला देवबंद थाने में दर्ज कराया था। तभी से दोनों हरिद्वार और रुड़की आदि स्थानों पर छिपते फिर रहे थे। अस्पताल में भर्ती हर्षित ने मीडिया के सामने बताया कि उनके पीछे पुलिस लगी हुई थी, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पुलिस के डर से दोनों फ्लाईओवर से कूदे थे। चर्चा है कि पुलिस की फायरिंग में उनकी कार का टायर फटा है, लेकिन पुलिस ने इससे साफ इन्कार किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के स्कूल में दरिंदगी: किशोरी संग पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया; मां के पूछने पर रो पड़ी वो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed