{"_id":"682d793754dffd1f9c01f656","slug":"three-miscreants-looted-two-and-a-half-lakh-rupees-from-a-person-in-saharanpur-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बाइक पर आए तीन बदमाश और तमंचे दिखा भट्ठे के मुनीम से लूटे ढाई लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बाइक पर आए तीन बदमाश और तमंचे दिखा भट्ठे के मुनीम से लूटे ढाई लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 21 May 2025 12:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 May 2025 12:27 PM IST
सार
बड़गांव क्षेत्र के गांव भटपुरा कल्लनहेडी के पास सिसौनी निवासी पूर्व प्रधान पिंटू राणा का ईंट भट्टा है। उक्त भट्टे पर गांव बहेड़ा निवासी मुनेश शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा मुनीम के पद पर कार्यरत है। बुधवार सुबह मुनेश शर्मा ईट भट्टे पर मजदूरों को बांटने के लिए थैले में रखकर ढाई लाख रुपये लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
घटना को लेकर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जिले के बड़गांव क्षेत्र में भट्टे पर मजदूरों को पैसे बांटने जा रहे भट्ठे के मुनीम से बाइक सवार तीन बदमाश ढाई लाख रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने भारी पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर बदमाशों का पता लगाने का खूब प्रयास किया लेकिन पता कुछ चला नहीं।
विज्ञापन
बड़गांव क्षेत्र के गांव भटपुरा कल्लनहेडी के पास सिसौनी निवासी पूर्व प्रधान पिंटू राणा का ईंट भट्टा है। उक्त भट्टे पर गांव बहेड़ा निवासी मुनेश शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा मुनीम के पद पर कार्यरत है। बुधवार सुबह मुनेश शर्मा ईट भट्टे पर मजदूरों को बांटने के लिए थैले में रखकर ढाई लाख रुपये लेकर जा रहा था। वह अपनी बाइक पर सवार होकर भट्टे के लिए चले थे। अभी वह भट्टे के पास ही पहुंचे थे कि सुबह करीब 10 बजे पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीम के सामने अपनी बाइक लगाकर मुनीम को नीचे गिरा दिया और ढाई लाख से भरा थैला लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाते ही मुनेश शर्मा ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्रित हो गई। दिन निकलते हुई लाखों की लूट का पता चला तो थानाध्यक्ष बड़गांव विनय शर्मा भी पहुंच गए और बदमाशों के चरथावल की ओर भागने की सूचना पर उस मार्ग पर चेकिंग शुरू करवा दी लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत दिखाई पड़ रहा है फिर भी उक्त मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि बदमाशों का कुछ सुराग लगाया जा सके। मौके से 312 बोर का एक कारतूस सड़क पर पड़ा हुआ पुलिस को मिला है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार की शाम भट्टे पर विभागीय अधिकारियों ने छापा मार कार्यवाही की थी ओर बुधवार सुबह भट्टा मालिक सहारनपुर ऑफिस बुलवाया गया था इससे पहले भट्टा मुनीम से ढाई लाख रुपए लूट की घटना घटित होना कुछ संदिग्ध लग रहा है।