{"_id":"5e5bfd118ebc3ec5535e8a11","slug":"like-delhi-conspiracy-to-spoil-the-atmosphere-in-bijnor-meerut-news-mrt4716605111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
दिल्ली की तरह बिजनौर में भी माहौल बिगाड़ने की साजिश
बिजनौर। दिल्ली की हिंसा की तर्ज पर बिजनौर को भी कुछ लोग दहलाने की साजिश रच रहे हैं और पेट्रोल बम व ईंट-पत्थर इकट्ठा करके छतों पर रखे जा रहे हैं। एसपी संजीव त्यागी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया है और बताया कि पुलिस ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हत्याकांड और अन्य घटनाओं के खुलासे के दौरान प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि दिल्ली में हिंसा के बाद जिला भी हाई अलर्ट पर है। जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने जिले में 38 मकानों की छतों से ईंट-पत्थर बरामद किए थे। नहटौर में एक मदरसे की छत पर भी बड़ी तादाद में ईंट और पत्थर मिले थे। एसपी ने बताया कि मदरसे के संचालक का पुत्र पहले भी एक क्रिकेट मैच के दौरान वह पाकिस्तान का झंडा लहरा चुका है। बिजनौर जिला काफी संवेदनशील है। जिले में 1990 के दंगे के बाद 250 विस्फोट हुए थे। कुछ लोग अभी भी नहीं सुधर रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस नजर रख रही है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तमाम लोगों पर नजर है। जिले में किसी को गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, जो ऐसा करेगा वह कड़ी सजा भुगतेगा।
सीएए के विरोध प्रदर्शन के
दौरान भी हुआ था बवाल
बिजनौर। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 20 दिसंबर को जिले में बवाल हो गया था। बिजनौर, नहटौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर समेत कई शहरों में बवाल हुआ था। नहटौर में गोली लगने से दो युवकों की मौत हुई थी, कई सरकारी वाहन फूंक दिए गए थे। दो युवकों सहित कई पुलिसवाले घायल भी हुए थे।