फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीवनभर का दर्द दे गई तीन मिनट की वारदत, बदमाशों ने जैन परिवार के इकलौते बेटे को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

Tue, 08 Sep 2020 11:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Sep 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Life-long pain gave three minutes of violence, miscreants roasted the only son of Jain family
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के जागृति विहार में तीन मिनट की खौफनाक वारदात जैन परिवार को जीवनभर का दर्द दे गई। इकलौते बेटे की हत्या कर बदमाशों ने सराफ दंपति को तिल-तिल मरने के लिए छोड़ दिया है।

Life-long pain gave three minutes of violence, miscreants roasted the only son of Jain family
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला

अमन की मां प्रेमलता जैन तीन साल से बीमार हैं और बेड पर हैं। बड़ी बहन नेहा की शादी हो चुकी है। पिता-पुत्र ज्वैलरी की दुकान खोलकर गुजर बसर कर रहे थे। परिवार की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। ऐसे हालात में जवान बेटे का शव देखकर सतीश जैन और उनकी पत्नी प्रेमलता का कलेजा मुंह को आ गया।

Life-long pain gave three minutes of violence, miscreants roasted the only son of Jain family
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला

आसपड़ोस के लोग भी उनके ऊपर टूटे दर्द के पहाड़ को देखकर दुखी हैं। सतीश और उनकी पत्नी को परिवार के लोग और रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे हैं। बीमार मां चीख-चीखकर कह रही थीं कि अब हम किसके सहारे जिंदा रहेंगे। तेरे पापा तो तुझको देखकर ही खुश रहते थे।

अमन की हत्या की खबर पर बहन भी मायके आ गई। वह भी माता पिता से चिपटकर फूट फूट कर रोई। आसपास के लोगों का कहना कि सतीश जैन बहुत सज्जन व्यक्ति हैं। उनका बेटा भी वैसा ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Life-long pain gave three minutes of violence, miscreants roasted the only son of Jain family
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला

जागृति विहार और शास्त्रीनगर बाजार बंद
जागृति विहार में वारदात के बाद आसपास और शास्त्रीनगर सी ब्लॉक का बाजार बंद हो गया। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को वारदात का पता चला तो वहां भी अधिकांश दुकानों के शटर गिराकर व्यापारी घटनास्थल पर पहुंच गए। साल 2013 में पीवीएस रोड से सटे सी ब्लॉक शास्त्रीनगर पुल के पास बदमाशों ने व्यापारी की लूट के बाद हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Life-long pain gave three minutes of violence, miscreants roasted the only son of Jain family
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को पुराने घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर बदमाश ने फिर वारदात को अंजाम दे दिया। जागृति विहार के अलावा शास्त्रीनगर और संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी से कहा कि यदि 24 घंटे में वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed