फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   LIC officials planted saplings at the branch.

Meerut News: एलआईसी शाखा में अधिकारियों ने किया पौधरोपण

Sat, 19 Sep 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
LIC officials planted saplings at the branch.
दौराला। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मोदीपुरम शाखा अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एडीएम काकुली कालरा, मंडल कार्यालय मेरठ सीनियर मैनेजर आशीष जुयाल, शाखा प्रबंधक प्रमोद सिंघल, आरपी भास्कर समेत शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक आशीष जुयाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने सभी कर्मचारी साथियों से कम से कम दो-दो पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है। अधिकारियों ने कर्मचारियों को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed