फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Let us unite and strengthen the hands of Chaudhary Jayant Singh: Trilok Tyagi

एकजुट होकर करें चौधरी जयंत सिंह के हाथ मजबूत : त्रिलोक त्यागी

Thu, 25 Sep 2025 07:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:39 PM IST
सार

दौराला में रालोद के सरधना विधानसभा कार्यालय का ओम प्लाजा मार्केट में शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी ने किया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान चलाया गया और समर्थकों से एकजुटता का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
Let us unite and strengthen the hands of Chaudhary Jayant Singh: Trilok Tyagi
दौराला - रालोद के कार्यालय का शुभारंभ करते हुए जानकारी देते राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी। स

विस्तार

दौराला। रालोद के सरधना विधानसभा क्षेत्र कार्यालय का बृहस्पतिवार को दौराला-मसूरी मार्ग स्थित ओम प्लाजा मार्केट में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर चौधरी जयंत सिंह के हाथ मजबूत करने होंगे। इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान, मजदूर, शोषित, वंचितों की लड़ाई लड़ी है। उनकी ही विचारधारा पर चलकर चौधरी जयंत सिंह किसान, मजदूर की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। उनको मजबूती से लड़ने के लिए सभी समाज को एकजुट होकर उनके हाथ मजबूत करने होंगे। कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में कम से कम 20 सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएं। 20 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता का ही संगठन में स्थान होगा।
विज्ञापन

संचालन क्षेत्रीय महासचिव हस्तिनापुर संजय पनवाड़ी और रालोद नेता आतिर रिजवी ने किया। आतिर रिजवी ने कहा कि रालोद पार्टी भाईचारे का संदेश देती है। संगीता दोहरे ने कहा कि रालोद पार्टी में ही सबको साथ लेकर चलने का मंत्र है। जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जाट, मुस्लिम, गुर्जर, दलित जोड़ के दम पर सरकार में मजबूती के साथ प्रधानमंत्री बनने तक का सफर तय किया था। कार्यक्रम में अरविंद भराला को जिला सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान विनोद हरित, गौरव, प्रमोद कुमार, बाबूराम, नवाज खान, प्रताप लोईया, अभिमन्यु, संजीव, प्रवीण, सत्येंद्र तोमर, देवेंद्र, राजपाल, विपिन, अनिकेत, अजीत, विकास, मेहरपाल, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed