फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Leopard seen again in Sanota

Meerut News: सनौता में फिर दिखाई दिया तेंदुआ

Mon, 20 Apr 2026 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen again in Sanota
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। गांव सनौता में पिछले कई दिनों से लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार कांबिंग कर रही है लेकिन तेंदुए को पकड़ने में सफल नहीं हो रही है।

गांव सनौता के घने जंगल (कब्रिस्तान) में तेंदुए के शरण लेने की कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा भी कब्रिस्तान के घने जंगल को तेंदुए के ठहरने के लिए सुरक्षित माना जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने कब्रिस्तान की दीवार पर तेंदुए को बैठे हुए देखा। सोमवार को सूचना पर वन क्षेत्र अधिकारी खुशबू उपाध्याय टीम के साथ सनौता के जंगल में पहुंची और कांबिंग की।
विज्ञापन

ग्रामीण आतिर रिजवी ने बताया कि दो दिन से तेंदुआ कब्रिस्तान और उसके आसपास के खेतों में देखा गया है। सनौता गांव के जंगल में कई दिन से कैमरा व पिंजरा लगा हुआ है। अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। विभाग द्वारा सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने अधिक वन पुलिस लगाने का आश्वासन दिया है। चार दिन पूर्व गांव झिंझाड़पुर में तेंदुए ने एक किसान की दो बकरियों पर हमला कर घायल कर दिया था। बहरहाल तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है। ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed