फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lent is a time for spiritual and physical purification

Meerut News: आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धिकरण का समय है चालीसा काल

Mon, 31 Mar 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lent is a time for spiritual and physical purification
सरधना। चालीसा काल के चौथे रविवार को ऐतिहासिक चर्च में प्रार्थना करने पहुंचे बिशप और श्रद्धालुगण
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार को चालीसा काल के चलते श्रद्धालुओं ने माता मरियम के दरबार में मत्था टेका और प्रभु यीशू से प्रार्थना की। बताया कि चालीसा काल’ आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धिकरण के लिए वर्ष में एक बार प्रदान करता है। चालीसा काल श्रद्धालुओं में आंतरिक और बाहरी बदलाव का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन


चालीसा काल के चलते रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार को फादर जॉन मिल्टन ने बताया कि ईश्वर हमें इतना प्यार करते हैं कि वह हमें दोषी ठहराने के लिए नहीं बल्कि हमें अपनाकर, हमें बचाते हैं जिससे कोई खो न जाए। इसे ध्यान में रखते हुए लोग अपने पापमय जीवन का परित्याग कर, उपवास व परहेज के साथ ईश्वर से प्रार्थना करते हुए, पवित्र जीवन की कामना करते हैं। बताया कि 6 सप्ताहों का उपवास का समय तथा 4 दिनों का उपवास व मनन-चिंतन कुल मिलाकर 40 दिन होते हैं। यह समय श्रद्धालुओं को यीशु की पीड़ाओं, मृत्यु और पुनरुत्थान की याद दिलाता है। फादर जॉन मिल्टन ने बताया कि प्रभु यीशु के दुखों में भागी होना क्रूस के रास्ते पर चलते हुए कलवारी पहाड़ी तक उनका अनुसरण करने का अहसास है। चालीसा काल पश्चाताप का वह मौका है जिसमें श्रद्धालु मुक्ति पाने के लिए यीशु के दुखों में अपने दुखों को अर्पित कर अनंत शांति प्राप्त कर लेते हैं। प्रभु यीशू के सामने कोई चीज छिपी हुई नहीं है। वह उन्हें हृदय से पढ़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed