{"_id":"6aaea4f72dff50c9e401708b","slug":"lekhpal-accused-of-rude-behavior-and-not-answering-phone-calls-complaint-lodged-with-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113658-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लेखपाल पर अभद्र व्यवहार और फोन नहीं उठाने का आरोप, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लेखपाल पर अभद्र व्यवहार और फोन नहीं उठाने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। करनावल कस्बे के लोगों ने हलका लेखपाल पर अभद्र व्यवहार करने और ड्यूटी के दौरान फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कस्बावासियों ने उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर लेखपाल को हटाकर दूसरे लेखपाल की तैनाती करने की मांग की है।
एसडीएम को दिए पत्र में कस्बावासियों ने बताया कि करनावल में तैनात हलका लेखपाल का व्यवहार जनता के प्रति ठीक नहीं है। आरोप है कि कस्बे के विकास और राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोग जब लेखपाल से कॉल कर संपर्क करने का प्रयास करते हैं तो वह फोन नहीं उठाते। इससे लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत पत्र में कहा कि कस्बावासी लंबे समय से लेखपाल की कार्यशैली से परेशान हैं। लोगों ने एसडीएम से मामले में संज्ञान लेते हुए लेखपाल के स्थान पर दूसरे लेखपाल की तैनाती कराने की मांग की है। शिकायत पत्र पर अनीस, सतेंद्र, जगवीर सिंह, बबलू, अमित कुमार, अनुज, रणवीर, साजिद सहित कस्बावासी शामिल रहे।