फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lakhpati increased by 30 percent in Corona period

कोरोना काल में 30 प्रतिशत तक बढ़ गए लखपति

Wed, 30 Dec 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Lakhpati increased by 30 percent in Corona period
मेरठ। कोविड महामारी से प्रभावित इस वित्तीय वर्ष में भी आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। लघु उद्योग बढ़े हैं। आयकर विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार शहर में ही 30 प्रतिशत तक लखपति बढ़े हैं। लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2020-21 की प्रथम छमाही में ही 87602 लोगों ने रिटर्न दाखिल कर रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2019-20 में 2,91,611 लोगों ने आईटीआर भरी है। पूर्व के वर्षों में आईटीआर फाइल करने के वालों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा होता था।
विज्ञापन

आईटीआर रिटर्न वर्ष 2019-20 फाइल करने के लिए आज अंतिम दिन है। विभागीय स्तर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 जनवरी तक जो आंकड़ा प्राप्त होगा उसमें 30 प्रतिशत तक इजाफा होने की संभावना है। वर्ष 2019-20 के आंकड़ों के अनुसार आईटीआर-1 फाइल करने वालों का प्रतिशत 72.35, आईटीआर-2 फाइल करने वालों का प्रतिशत 62.94, आईटीआर-3 फाइल करने वालों का प्रतिशत 46.49 प्रतिशत, आईटीआर-4 फाइल करने वालों का प्रतिशत 63.39 प्रतिशत, आइटीआर-5 फाइल करने वालों का प्रतिशत 63.39 प्रतिशत, आईटीआर-6 फाइल करने वालों का प्रतिशत 36.10 प्रतिशत, आइटीआर-7 फाइल करने वालों का प्रतिशत 43.34 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

कोराना काल में दो बार बढ़ी तारीख
सरकार ने कोविड के दौरान दो बार रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाई है। अमूमन 31 जुलाई तक रिटर्न फाइल की जाती है। इस साल पहले तारीख बढ़ाकर 31 अक्तूबर की गई। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2018-19 की लिए भी बिना विलंब शुल्क के 31 अगस्त तक रिटर्न दाखिल करने की छूट दी। अब 2019-20 की रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed