{"_id":"692d9753c3492531a204b1a4","slug":"kuldeep-3-mp-arun-govil-raised-the-demand-for-cantonment-council-elections-in-front-of-the-defense-minister-meerut-news-c-72-1-mct1004-144862-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सांसद ने उठाई छावनी परिषद के चुनाव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सांसद ने उठाई छावनी परिषद के चुनाव की मांग
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इसमें छावनी परिषद के चुनाव फिर से कराने की मांग उठाई है। सांसद ने ज्ञापन देकर मेरठ छावनी क्षेत्र में सामने आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि छावनी बोर्ड में लोकतांत्रिक प्रक्रिया (चुनाव) को फिर से शुरू कराया जाए। इससे बोर्ड का संचालन पारदर्शी होगा।
आबूलेन स्थित केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा केंद्र को छावनी अस्पताल भवन में स्थानांतरित करने की पुरानी लंबित मांग को सांसद ने फिर से उठाया है। इसके अलावा छावनी अस्पताल को एक आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया गया। बता दें कि वर्ष 2015 से छावनी परिषद के चुनाव नहीं हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को मनोनीत सदस्य बनाया हुआ है।