फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Know, special things related to filmmaker Ramesh Bhatia

जानिए, फिल्म निर्माता रमेश भाटिया के जीवन से जुड़ी बातें, अमिताभ जैसे सितारों के साथ कर चुके काम

Fri, 11 May 2018 03:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, विपुल सैनी, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, विपुल सैनी, मेरठ Updated Fri, 11 May 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Know, special things related to filmmaker Ramesh Bhatia
फिल्म निर्माता रमेश भाटिया

फिल्म स्टार दिलीप कुमार राम और श्याम फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे, लेकिन फिल्म के लेखक कौशल भारती स्क्रिप्ट को मुंबई के बांद्रा में रमेश भाटिया के कमरे पर ही भूल गए। इस दुविधा में अगले दिन जब रमेश भाटिया ने वीपीपी पोस्ट से स्क्रिप्ट को शूटिंग लोकेशन पर भेजा। तब दिलीप कुमार ने फिल्म की शूटिंग शुरू की। बॉलीवुड जगत के ऐसे कई किस्से अब फिल्म सह-निर्माता रमेश भाटिया के जहन में केवल सुनहरी यादें बनकर रह गए हैं। मुंबई की बॉलीवुड नगरी की चकाचौंध से भरी दुनिया को भूलकर गंगानगर के एन-31 स्थित वृद्धाश्रम में करीब पांच से रमेश भाटिया गुमनामी के अंधेरे में जीवन जी रहे हैं।

विज्ञापन


रमेश भाटिया जब पुराने दशक के फिल्म स्टारों से जुड़ी बातों का जिक्र करते हैं तो उनके चेहरे की चमक देखते ही बनती है। अमिताभ बच्चन की बंसी बिरजू, राजेश खन्ना की आंचल, गुमनाम व आन मिलो सजना जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में निर्माता व अन्य भूमिकाओं में योगदान दे चुके रमेश भाटिया अब जीवन के आखिरी पड़ाव में अकेले हैं। वह वृद्धाश्रम में बने एक कमरे में जीवन जी रहे हैं। सुपरस्टार दिलीप कुमार की डबल रोल वाली फिल्म राम और श्याम पर्दे पर सुपरहिट रही। रमेश के मुताबिक 1967 में कौशल ने उनके कमरे पर बैठकर यह फिल्म लिखी। फिल्म की शूटिंग के लिए जब दिलीप कुमार सेट पर पहुंचे तो पता चला कि फिल्म की स्क्रिप्ट बांद्रा स्थित कमरे पर ही छूट गई है। कौशल ने फोन पर रमेश को संपर्क किया। रमेश ने स्क्रिप्ट को उस वक्त 500 रुपये के वीपीपी पोस्ट से भेजा। बाद में जब वह रुपये रमेश को मिले तो सभी साथियों ने पार्टी की। रमेश भाटिया बताते हैं कि बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों के मशहूर पटकथा लेखक कौशल भारती अच्छे मित्र होने के चलते उन्हीं के कमरे में रहते थे। कौशल भारती ने दलाल, अग्नि, धर्मात्मा, पाकेटमार, संतोष, शैतान, दिल का राजा, मेला, छुपा रुस्तम, तेरे मेरे सपने, गैम्बलर, सुबह ओ शाम, आदमी, राम और श्याम, दिल दिया दर्द लिया कई पटकथा लिखी।

विज्ञापन

इन सितारों के साथ किया काम

Know, special things related to filmmaker Ramesh Bhatia
फाइल फोटो

बॉलीवुड के बढ़ते कदम के दौरान रमेश भाटिया ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, देवानंद, दिलीप कुमार, मनोज कुमार, वहीदा रहमान, शत्रुघ्न सिन्हा, फिरोज खान, रणजीत, मदनपुरी, दारा सिंह, फरीदा जलाल, मुमताज, रेखा, जया भादुड़ी, हेमा मालिनी, प्राण, अमोल पालेकर आदि के साथ काम किया।

पार्टी में होस्ट से पहले पहुंच गए देव आनंद
बॉलीवुड स्टार देव आनंद ने 1973 में जान हाजिर है फिल्म में बखूबी रोल निभाया। इस फिल्म से पहले वह गाइड से मशहूर हो चुके थे। जान हाजिर है फिल्म के निदेशक देव आनंद के छोटे भाई गोल्डी उर्फ विजय आनंद रहे। इस फिल्म में रमेश भाटिया ने प्रोडक्शन इंचार्ज की भूमिका निभाई। रमेश बताते हैं कि इस फिल्म के रिलीज होने पर पार्टी रखी गई। जिसमें देव आनंद को मुख्य अतिथि के तौर पर शाम आठ बजे बुलाया गया। पूरी यूनिट से पहले देव आनंद वहां पहुंच गए। वहां टीम के सदस्यों को न देख गुस्सा करने लगे। भाटिया के मुताबिक देव आनंद इस कदर नाराज हुए कि वह पार्टी बीच में ही छोड़कर चले गए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed