फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Knives drawn in clash between two groups over parking a scooter; one injured.

Meerut News: स्कूटी खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों में चाकू चले, एक घायल

Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Knives drawn in clash between two groups over parking a scooter; one injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में हापुड़ चौराहे के पास बुधवार को दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हापुड़ चौराहा निवासी जुबैर के मुताबिक, उसके परिजन दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष का एक युवक वहां पहुंचा और दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी में लात मारने लगा। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो युवक से कहासुनी हो गई। फिर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। जुबैर का आरोप है कि मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया और कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि पहले पक्ष ने ही विवाद शुरू किया था। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed