फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kk singer in meerut

केके की आवाज पर झूम उठा मेरठ

Fri, 02 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 02 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
kk singer in meerut

जेपी कॉलेज में इनसेप्ट्रा- 2015 स्टार नाइट में पार्श्व गायक केके ने आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि सब झूम उठे।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रेसीडेंट हरिओम अग्रवाल ने किया।

रंगबिरंगी इठलाती लाइटों से सजे स्टेज पर केके के पहुंचते ही शोर मच गया। केके ने एक के बाद एक ‘क्यों आज नींद कम, ख्वाब ज्यादा है’, ‘दिल इबादत कर रहा है’, ‘ओ हमदम सुनियो रे’, ‘दिल खुदगर्ज है फिसला है हाथ से’, ‘तू ही मेरी शब है सुबह है’, ‘दुनिया में लोगों ने दिल अपने फिर थामे’, बजरंगी भाई जान फिल्म से ‘तू जो मिला हो गया मैं हासिल’ गाने गाए। इसके बाद केके ने ‘तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही’ गाना गया तो ऑडियंस ने खड़े होकर तालियों से केके का स्वागत किया।


स्टार नाइट में छात्र-छात्राओं सहित कॉलेज की फैकल्टी मौजूद रही। इस दौरान प्रेसीडेंट हरिओम अग्रवाल,  संगीता अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, ऐनी अग्रवाल, अमित  सिंगल, आलोक अग्रवाल, आरके पांडे, अनुभूति त्रिपाठी अमित सिंघल, रोहित दयाल आदि उपस्थित रहे। वहीं सुबह कॉलेज में कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। अनेक खिलाड़ी विजयी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed