फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kidnnep girl student and muredr threat her family

छात्रा का अपहरण व परिवार को जान से मारने की धमकी

Wed, 01 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
kidnnep girl student and muredr threat her family
मवाना। दो माह पहले प्रीतनगर में ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा की स्कूटी जलाने वाला आरोपी छात्रा के पिता के फोन पर इंटरनेट काल कर छात्रा का अपहरण करने तथा परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

18 अक्तूबर की शाम कक्षा 12 की छात्रा स्कूटी लेकर प्रीतनगर में शिक्षिका के आवास पर ट्यूशन पढ़ने गई थी। छात्रा ने स्कूटी शिक्षिका के घर के बाहर खड़ी की थी। आरोपी ने स्कूल पर तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। इस संबंध में छात्रा के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता के पिता ने फिर से तहरीर दी है। इसमें कहा है कि आरोपी 20 दिसंबर से उसके, उसकी पत्नी तथा बेटी के फोन पर इंटरनेट से कॉल कर बेटी का अपहरण करने तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। एसएसआई नरेंद्र सिंह ने मामले की जांच कर रहे दरोगा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed