{"_id":"5f8b571b8ebc3e9b9c28e6e3","slug":"kidney-evacuation-in-private-hospital-meerut-news-mrt5067093113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान किडनी निकालने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान किडनी निकालने का आरोप, हंगामा
Sun, 18 Oct 2020 10:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
kidney
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक मरीज की किडनी निकालने का आरोप लगा है। मामला मार्च 2020 का है। मुरादाबाद निवासी मरीज का मेरठ के एक निजी अस्पताल में दो डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया था। एक महीने बाद टेस्ट कराया तो पता चला कि किडनी निकाली गई है। सीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
मुरादाबाद निवासी व्यक्ति एक निजी कंपनी में जॉब करता है। 18 मार्च को यह मरीज मेडिकल थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। मरीज को डॉक्टर ने बताया था कि किडनी में मांस का एक टुकड़ा बढ़ा हुआ है। जिसे काटकर निकाला जाएगा। मरीज का दो डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
मरीज का कहना है कि ऑपरेशन के एक महीने बाद टेस्ट कराया। जिसमें पता चला कि उसकी एक किडनी जो सही थी, वह निकाली गई है। मरीज ने जब इस संबंध में निजी अस्पताल के डॉक्टर से बात की तो डॉक्टर ने बिल नहीं दिया और लगातार गुमराह करते रहे।
विज्ञापन
बाद में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने मरीज से कहा कि किडनी में कैंसर था, जिसके कारण किडनी को निकाला गया। शनिवार को पीड़ित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा। मरीज ने सीएमओ, जिलाधिकारी और एसएसपी से शिकायत करने की बात कही है।
सीएमओ डॉक्टर राजकुमार सिंह का कहना है कि अस्पताल में किडनी किन परिस्थितियों में निकाली गई, इसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/