फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kidnapping and raping two girls

Meerut News: दो बालिकाओं का अपहरण कर दुष्कर्म

Mon, 29 May 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 29 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping and raping two girls
पुलिस बल के साथ घटना का निरीक्षण करते एएसपी धर्म सिंह मार्छाल
- शादी समारोह के बीच शनिवार शाम लापता हो गई थीं दोनों बालिकाएं
विज्ञापन

- पीड़ित बालिकाओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। शादी समारोह स्थल के बाहर खेल रहीं पांच और छह साल की दो बालिकाओं का अपहरण कर लिया गया। उन्हें सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। करीब तीन घंटे बाद दोनों बालिकाएं रोती बिलखती मिलीं। जिनके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। दोनों बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस शादी की वीडियो फुटेज खंगाल रही है। तीन टीमों का गठन आरोपी को पकड़ने के लिए किया गया गया है।
शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम बरात आई थी। गांव के पास ही बरात के लिए खाने का इंतजाम किया गया था, जिसके बाहर एक पांच और दूसरी छह साल की बच्ची खेल रही थी। दोनों ही आपस में ममेरी और फुफेरी बहन हैं। रात में करीब साढ़े बारह बजे दोनों ही बालिकाएं लापता हो गईं। करीब तीन बजे सुनसान जगह से दोनों ही बालिकाएं बदहवास हालत में रोती बिखलती आती मिलीं। उनके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। बालिकाओं के निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की गई थी, इसी वजह से रक्त बहकर उनके कपड़ों पर लगा।
विज्ञापन

परिजनों ने अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस शादी समारोह की वीडियो फुटेज खंगाल रही है। जिस बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है वह दुल्हन के चचेरे भाई की बेटी है। जबकि दूसरी दुल्हन के चचेरे भाई के साले की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed