{"_id":"5a453d714f1c1ba7668bcb21","slug":"khooni-shangharsh-me-bhaade-par-laaye-shooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी रंजिश के लिए भाड़े पर लाए थे शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी रंजिश के लिए भाड़े पर लाए थे शूटर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़ के अगवानपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने रात में एक आरोपी नदीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अमीन पक्ष ने खूनी रंजिश की वारदात को अंजाम देने के लिए भाड़े पर एक शूटर को बुलाया था।
दो युवकों की हत्या के बाद जब पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो इसका पता भी चला। मरने वाले एक युवक के सिर में गोली लगी। जबकि दूसरे युवक की आंख को भेदती हुई गोली सिर में जा घुसी। घायल फहीम के और रफी के भी सिर में गोली मारी गई थी। आरोपी पक्ष से गिरफ्तार किए गए नदीम ने रात में थाने में पूछताछ के बाद बताया कि अमीन ने सुबह से ही पूरी प्लानिंग बना ली थी। अमीन ने कहा था कि बुधवार को जो उन्हें धमकी दी गई आज खेत पर पूरा बदला लेना है। जिसके लिए पिस्टल, तमंचे और पशु कटान वाले छुरे का इंतजाम किया गया था। यदि कमरूल पक्ष के लोग नहीं भागते तो और भी कई लोग मारे जाते। नामजद आरोपियों में पुलिस यह तलाश रही है कि आखिर शूटर कौन है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर दोनों शवों का पोस्टमार्टम रात में ही कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल इमरजेंसी में भी पुलिस बल तैनात रहा।