फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khandak Bazaar is the heart of the city; we will not allow it to be shifted to Fafunda.

Meerut News: खंदक बाजार शहर की जान, फफूंडा शिफ्ट नहीं होने देंगे

Mon, 09 Feb 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Khandak Bazaar is the heart of the city; we will not allow it to be shifted to Fafunda.
खंदक बाजार को फफूंडा शिफ्ट करने की मेडा की योजना के विरोध में आए खंदक के व्यापारी, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

-कहा फफूंडा भेजने पर ठप हो जाएगा बाजार
संयुक्त व्यापार संघ के साथ ठोस निर्णय लेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के खंदक बाजार को फफूंडा शिफ्ट करने की मेडा की मेडा की प्रस्तावित योजना का खंदक के व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने कहा कि शहर का खंदक बाजार लोगों की आजीविका का साधन है। 20 हजार से अधिक कर्मचारी इन बाजारों में कार्य करते हैं। उन्हें सरकार पर भरोसा है लेकिन यदि अफसरों ने जबरन बाजार शिफ्ट किया तो व्यापारी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने कहा कि मेडा की प्लानिंग के अनुसार खंदक बाजार को फफूंडा में भेजने की तैयारी है। यह योजना एकदम गलत है। खंदक बाजार, बुढ़ाना गेट, खैरनगर, बुंदेला, वैली बाजार, नील गली, कोटला आदि कई बाजार मेरठ के अस्तित्व की पहचान है। इन बाजारों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बजाय यहां की बेहतरी के लिए अच्छी योजनाएं बनानी चाहिए।
विज्ञापन

अंकुर गोयल ने कहा कि यह विषय एक साल से चल रहा है। व्यापारी मौन हैं क्योंकि प्रदेश और केंद्र सरकार पर विश्वास है। यदि अधिकारियों ने समस्या नहीं सुनी तो प्रदेश सरकार समस्या को हर हाल में सुनेगी। संगठन वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संरक्षक नीलकमल रस्तोगी ने कहा कि यदि विभाग ने कोई प्लानिंग की तो व्यापारियों को विश्वास में लेना चाहिए। मेरठ का कपड़ा उद्योग 100 रुपये में सूट तैयार करके देता है। मुनाफा न के बराबर है। इसके बावजूद हम विश्व स्तर पर नक्शे में नहीं है। हम विपरीत स्थिति में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में श्रमिक फफूंडा कैसे पहुंचेगे। प्लानिंग बंद कमरों में नहीं बल्कि व्यापारियों के बीच उन्हें विश्वास में लेकर होनी चाहिए। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले उनका भी पक्ष सुनना चाहिए और सुझाव लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री गुरदीप सिंह कालरा ने कहा कि यदि बाजार को जबरन शिफ्ट किया गया तो जरूरत पड़ने पर पूरे शहर के व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन होगा। इस दौरान नवीन अरोड़ा, विपिन रस्तौगी, कृष्ण कुमार गुप्ता, अनुज रस्तौगी, अजय अरोड़ा, विपुल जैन, राहुल जैन आदि अन्य बाजारों के व्यापारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed