फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khalistani Amritpal's connection with Meerut

Meerut News: खालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ से जुड़ा कनेक्शन

Sun, 02 Apr 2023 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Khalistani Amritpal's connection with Meerut
मेरठ। पंजाब पुलिस कस्टडी से फरार खालिस्तानी अमृतपाल का मेरठ से कनेक्शन जुड़ रहा है। माना जा रहा है कि उसे मेरठ में बेगमपुल पर टेंपो से जाते देखा गया है। इसकी जानकारी लगने पर पंजाब पुलिस चार दिन पहले मेरठ में आई और टेंपो चालक अजय निवासी डबल स्टोरी पल्लवपुरम से घंटों पूछताछ की।
विज्ञापन

पता चला है कि अमृतपाल मेरठ से दौराला जाने वाले टेंपो में बैठा था। टेंपो चालक का कहना है कि जांच करने आई पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का फोटो दिखाकर पूछताछ की और यह भी कहा कि एक सप्ताह पहले उसके टेंपो में अमृतपाल बैठकर गया था। यह भी पूछा कि वह बेगमपुल से दौराला के बीच कहां उतरा। हालांकि टेंपो चालक ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। टेंपो चालक ने बताया कि पांच दिन पहले वह अपने परिवार के साथ टेंपो गंगा स्नान करने के गया था। वापस लौटते समय टेंपो का एक्सीडेंट हो गया। उसके अगले दिन उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को पंजाब पुलिस का बताकर उसे बेगमपुल पर बुलाया। उसके मना करने पर पंजाब पुलिस उसके घर पहुंच गई और वह पंजाब से भागे खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के बारे में पूछते रहे। मुझे कुछ याद नहीं है, जबकि पंजाब पुलिस दावा करती रही कि अमृतपाल तेरे ही टेंपो में बैठकर गया है। अभी टीम मेरठ में डेरा डाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed