फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Karva Chauth... complexion and hair will be different

Meerut News: करवाचौथ... चेहरे और बालों पर अलग होगी रंगत

Thu, 17 Oct 2024 05:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth... complexion and hair will be different
मेरठ। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में जहां चेहरे की चमक कम हुई है, वहीं बालों पर भी असर पड़ रहा है। करवाचौथ को देखते हुए महिलाओं ने संवरने के लिए नई तरह के हेयर और फेस ट्रीटमेंट शुरू कर दिए हैं। शहर के ब्यूटी पार्लरों में इस बार सबसे ज्यादा नैनोप्लास्टिया हेयर ट्रीटमेंट और हाइड्रा फेशियल की सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन

पाॅर्लर संचालिकाओं ने ग्राहकों के बजट अनुसार पैकेज बनाए हैं। संचालिकाएं प्रति पैकेज गोल्ड फेशियल, गोल्ड ब्लीच, फुल आर्म वैक्स, थ्रेडिंग, मसाज शामिल कर रही हैं। इसके अलावा मेहंदी के भी अलग-अलग रेट निर्धारित किए गए हैं। जागृति विहार स्थित एक सैलून की संचालिका डॉ. स्टेफी का कहना है कि करवाचौथ पर तैयार होने के लिए महिलाओं ने पहले से ही बुकिंग करनी शुरू कर दी है। इस समय सबसे ज्यादा हेयर और स्किन ट्रीटमेंट करवाने के लिए महिलाएं पार्लर में आ रही हैं।
विज्ञापन


इस प्रकार के ट्रीटमेंट हैं चलन में
नैनोप्लास्टिया एक अत्याधुनिक हेयर ट्रीटमेंट है, जो बिना किसी रसायन के इस्तेमाल के बालों को नियंत्रित करने और चमक वापस लाने के लिए सबसे आशाजनक उपचारों में से दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा उपचार है जो नैनो तकनीक का उपयोग करके कई प्राकृतिक कंडीशनिंग एजेंट और समाधान सीधे जड़ों तक पहुंचाता है। इसके परिणामस्वरूप बनावट में सुधार, बालों के झड़ने में कमी, चमक में वृद्धि और समग्र स्वास्थ्य में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालों को उलझने और टूटने से बचाएं
रूखे-बेजान, उलझे बालों को मुलायम बनाने के लिए केराटिन ट्रीटमेंट का ट्रेंड बढ़ गया है। उलझे, रूखे, बेजान बालों को सॉफ्ट-शाइनी बनाने के लिए महिलाएं केराटिन ट्रीटमेंट लेने लगी हैं। इसका क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि इससे बालों की देखभाल करना आसान हो जाता है। हमारे बालों में केराटिन नैचरल तरीके से मौजूद प्रोटीन होता है, जिससे बालों की चमक बनी रहती है। धूप, धूल गंदगी, पॉल्यूशन, केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स से बालों की चमक खो जाती है और बाल रूखे-बेजान और उलझे हुए नजर आने लगते हैं। ऐसे में केराटिन ट्रीटमेंट से बालों की चमक बढ़ाने और उन्हें स्ट्रेट लुक देने का काम करता है।


कोरियन ग्लास जैसी चाहिए स्किन
सोशल मीडिया पर देखते हैं कि लोग हाइड्रा फेशियल ज्यादा करवाते हैं और इसका चलन महिलाओं में काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर हाइड्रा फेशियल काफी वायरल भी होता है। मगर शहर के बड़े-बड़े पार्लर में इस समय हाइड्रा फेशियल के लिए लाइन लगी हुई है। क्योंकि करवा चौथ पर महिलाएं अपनी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए स्पेशल का लाभ उठाना चाहती हैं। एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका डॉक्टर रचना पंडित ने बताया कि हाइड्रा फेशियल स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। इस फेशियल में ब्यूटी डिवाइस की मदद से पोर्स से डेड सेल्स निकाले जाते हैं और एंटी-ऑक्सीडेंट्स सीरम लगाया जाता है। ऐसा करने से स्किन अंदर से साफ होती है और रूखी त्वचा को नमी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed