{"_id":"5f972d8c8ebc3eefb87df73e","slug":"karthik-s-team-knocked-in-india-meerut-news-mrt5080982102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक की टीम इंडिया में दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक की टीम इंडिया में दस्तक
विज्ञापन
मेरठ। यूएई में आयोजित आईपीएल सीजन-13 में राजस्थान रॉयल्स टीम से खेल रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने टीम इंडिया में दस्तक दी है। सोमवार को बीसीसीआई द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जारी टीम स्क्वायड में कार्तिक त्यागी को चार अतिरिक्त गेंदबाजों में शामिल किया है। जहां टी-20, एक दिवसीय मैच और टेस्ट मैच खेले जाने हैं।
मूल रूप से हापुड़ निवासी कार्तिक त्यागी पिछले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर टीम को कई मैच में जीत दिलाई। वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में हारने के बावजूद कार्तिक ने अपनी गेंदबाजी से सभी को चौंकाया था। यूएई में चल रहे इस आईपीएल में भी कार्तिक ने जबरदस्त गेंदबाजी की है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से चौथे मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की करने के बाद वे लगातार टीम में बने हुए हैं। वह अपने पहले ही आईपीएल में शानदार गेंदबाजी से कई दिग्गजों को आउट कर चुके हैं। उनकी तारीफ ब्रेट ली समेत कई नामचीन खिलाड़ी कर चुके हैं।
आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन का इनाम बीसीसीआई ने उन्हें दिया है। उधर, कोच विपिन वत्स ने कार्तिक त्यागी के चयन पर खुशी जताई है। भामाशाह पार्क के कोच संजय रस्तोगी ने कार्तिक के चयन पर बधाई दी। वहीं, उनके पिता योगेंद्र त्यागी ने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना टीम इंडिया में खेलने का होता है।