फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kargil day

शहीदों की याद में आंखें नम 

Wed, 27 Jul 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 27 Jul 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
kargil day
पाइन डिविजन में शहीदों को श्रद्धांजलि देते सेना के अधिकारी। - फोटो : amar ujala
17वें कारगिल विजय दिवस पर लोगों ने शहीदों को नमन किया। सब एरिया की तरफ से आरवीसी और पाइन डिविजन में विजय दिवस पर कार्यक्रम हुए। पाइन डिव में जवानों ने आर्मी बैंड की धुन के बीच जवानों को श्रद्धांजलि दी। आरवीसी में पूर्व सैनिकों, वरिष्ठ सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सबकी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


सब एरिया कमांडर मेजर जनरल के. मनमीत सिंह ने कहा कि सेना के जवानों और उनके परिवार की देखभाल करना हम सभी का धर्म है। सीमा पर शहीद होने वाले वीर जवानों के परिवारों की देखभाल मेरठ में पूर्व सैनिक संगठन लंबे समय से करता आया है। उन्होंने कहा कि वीर नारियों को किसी भी तरह की समस्या हो, तो वह सब एरिया में संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


ये वीर सम्मानित
जीओसी के. मनमीत सिंह ने नौ अलंकृत सम्मान से सम्मानित जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें ब्रिगेडियर राजबीर सिंह (सेवा मेडल, वीर चक्र 1971), ब्रिगेडियर जेके तोमर (वीर चक्र 1971), कर्नल बीसी चोपड़ा (वीर चक्र 1962), कर्नल  एचसी शर्मा (वीर चक्र, 1971), कर्नल जितेंद्र कुमार (वीर चक्र, 1971), लेफ्टिनेंट कर्नल डीके शर्मा (वीर चक्र 1971), कर्नल एके दुबे (सेवा मेडल), कर्नल आईजे पियूपल्स (सेवा मेडल), कैप्टन प्रेम कुमार चौहान (वीर चक्र 1988) को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 वर्ष से ज्यादा के सैनिक सम्मानित
जीओसी ने 80 साल से ज्यादा उम्र वाले 13 सैनिकों को भी सम्मानित किया। इसमें मेजर जनरल केएस सोलंकी, मेजर राजपाल सिंह, मेजर पद्म सिंह वर्मा, कैप्टन पीएल तलवार, हवलदार भ्रम सिंह शर्मा, कैप्टन राम रजपाल, सिपाही माखन सिंह, नायक सूबेदार मंगल, नायक सूबेदार वेद प्रकाश, सिपाही काली राम, कैप्टन ओमप्रकाश हैं। इनके अलावा सबसे ज्यादा उम्र वाले लेफ्टिनेंट 96 कृष्ण कन्हैया और चमेली देवी वाइन आफ हवलदार लेखराज को भी सम्मानित किया गया।

वीर नारियों का सम्मान
जीओसी की पत्नी परमिंदर कौर ने युद्धों में शहीद हुए जवानों की पत्नियों को सम्मानित किया। इसमें मुख्य रूप से 1971, 1962 समेत अन्य अन्य युद्धों में शहीद हुए जवानों की 42 पत्नियां शामिल हुईं।

बैंड की धुन पर श्रद्धांजलि
पाइन डिविजन में विजय दिवस के शहीदों को बैंड की धुन पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल राजेश चाबा समेत अन्य अधिकारियों और जवानों ने वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस दौरान मेजर जनरल राजेश चाबा ने कारगिल युद्ध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेना देशहित में हमेशा से ही उच्च मानदंडों को स्थापित करती आई है।

पश्चिम यूपी के ये जवान हुए शहीद
मेजर मनोज तलवार, वीर चक्र से अलंकृत सीएचएम यशवीर सिंह, सेना मेडल से अलंकृत नायक सत्पाल सिंह व ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव, नायक हरिवंद्र सिंह, 22 ग्रेनेडियर जुबैर अहमद।


पूर्व सैनिकों को मिलेगी नौकरी : जीओसी
सब एरिया कमांडर मेजर जनरल के. मनमीत सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों को दोबारा से नौकरी दी जाएगी। भारत सरकार ने जवानों के लिए आर्मी प्लेसमेंट वेलफेयर शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जवान 36 से 48 उम्र के दौरान रिटायर हो जाते हैं। ऐसे जवानों का ब्योरा तैयार किया जाएगा। इन्हें दोबारा से नौकरी दिलाई जाएगी। सब एरिया में अगले माह से इस योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed