{"_id":"5adcf4e34f1c1b82028b5e14","slug":"kare-suraksha-ghere-me-aaj-tootengi-210-b-ki-dukaane","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े सुरक्षा घेरे में आज टूटेंगी 210 बी की दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े सुरक्षा घेरे में आज टूटेंगी 210 बी की दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Apr 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बंगला नंबर 210 बी आरआर मॉल की दुकानों को सोमवार सुबह ध्वस्त करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं। रविवार देर रात कैंट बोर्ड ऑफिस पहुंचे एडीएम सिटी, एसपी सिटी और एएसपी कैंट को बोर्ड अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश के कागजात सौंप दिए। बैठक में एक्शन प्लान को फाइनल टच दे दिया गया। आधी रात को फोर्स ने मॉल को घेरे में ले लिया। सुबह छह बजे इलाके को सील कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
कैंट बोर्ड ने 9 जुलाई 2016 को बंगला नंबर 210 बी के आरआर मॉल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। इस दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके चलते अभियान पूरा नहीं चल पाया था। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें रह गईं थीं। जनवरी माह में व्यापारियों ने दुकानों में सामान रख लिया था। तत्कालीन सीईओ ने व्यापारियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमे दर्ज कराए थे। इस मामले में हाईकोर्ट में अवमानना याचिका पर मुख्य सचिव और डीएम-एसएसपी को तलब किया था। इसके बाद कैंट बोर्ड ने पुलिस-प्रशासन के साथ इन दुकानों को ध्वस्त करने की कोशिश की थी। लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते पीछे हटना पड़ा था। हाल ही में इस मामले में हाईकोर्ट ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके विरोध में व्यापारियों ने धरना देते हुए आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
कोर्ट के हैं स्पष्ट आदेश
रविवार को भी व्यापारियों ने कैंट बोर्ड अफसरों का पुतला फूंका। देर रात एडीएम मुकेश चंद्र, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एएसपी सतपाल सिंह मॉल के बाहर पहुंचे तो व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश उनकी दुकानों के लिए नहीं है। इस पर एसपी सिटी ने स्पष्ट कर दिया कि कोर्ट के साफ आदेश हैं, ऐसे में अगर किसी ने कार्रवाई का विरोध किया तो सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
बोर्ड में बना एक्शन प्लान
देर रात अफसरों ने कैंट बोर्ड दफ्तर में एक्शन प्लान तैयार किया। इसके अनुसार मॉल और आबूलेन के आसपास के इलाके को रस्सी लगाकर बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान आरएएफ और पीएसी के अलावा सेना की क्यूआरटी भी मौजूद रहेगी। जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अफसरों ने मॉल के बाहर विरोध में बैठे व्यापारियों को भी हिरासत में लेने की बात कही।
जागरण और भंडारे की थी तैयारी
व्यापारियों ने बंगला नंबर 210 बी की दुकानों के बाहर माता के जागरण की तैयारी की थी। सुबह को भंडारे के आयोजन की तैयारी थी। इसको लेकर सामान भी मंगा लिया गया था। पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो जागरण और भंडारे का सामान हटवा दिया गया।
यह रहेगी फोर्स
दो एएसपी, पांच सीओ, पांच प्रशासनिक मजिस्ट्रेट, 12 थाना प्रभारी, एक कंपनी आरएएफ और पीएसी के साथ सेना की क्यूआरटी रहेगी