{"_id":"60e9e1be8ebc3ebb48456e57","slug":"kanwar-yatra-will-be-monitored-helicopter-due-to-terrorist-threat-verification-in-camps","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया : कड़े पहरे से गुजरेंगे शिवभक्त, हेलीकॉप्टर से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया : कड़े पहरे से गुजरेंगे शिवभक्त, हेलीकॉप्टर से होगी निगरानी
Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
सार
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने शनिवार को जोन के कप्तानों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की है। प्रमुख चुनाव के बारे में जानकारी लेने के बाद सभी को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा कराने के लिए वह पूरी तरह से तैयारी कर लें।
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ यात्रा पर अबकी बार पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए कोविड हेल्प डेस्क भी बनेगी। आतंकी इनपुट देखते हुए शिविरों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। एडीजी व आईजी कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से लाइटिंग, खाना और अन्य प्रबंधन जल्द शुरू होने वाले हैं।
विज्ञापन
आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। सुरक्षा के साथ गंग नहर पटरी पर भी गोताखोरों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी होगी।
विज्ञापन
बताया कि शामली के सलीम टुइया और कफील का कनेक्शन आईएसआई से होने के चलते कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए हेलीकॉप्टर से भी निगरानी होगी।
विज्ञापन
पहले की तरह पुलिस वाले सादी वर्दी में कांवड़ मार्ग पर तैनात होंगे। गांव-गांव में पुलिस अपील कर रही कि यात्रा में पुराने कांवड़ियां ही ज्यादा पहुंचे। बाकी की संख्या न बढ़ाई जाए। थाना पुलिस की टीमें अपने क्षेत्र के कांवड़ियों से लगातार संपर्क कर रही है।
एडीजी ने ली कप्तानों के साथ मीटिंग
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने शनिवार को जोन के कप्तानों के साथ ऑनलाइन मीटिंग ली है। प्रमुख चुनाव के बारे में जानकारी लेने के बाद सभी को निर्देश दिए कि कावड़ यात्रा कराने के लिए वह पूरी तरह से तैयारी कर लें।
कहा है कि अबकी बार कोरोना तीसरी लहर को देखते कावड़ यात्रा कराना पुलिस के सामने कड़ी चुनौती है। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराते कावड़ यात्रा सकुशल करानी है। किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।