फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra: Heavy vehicles banned on Meerut-Delhi Expressway, light vehicles will ply

कांवड़ यात्रा: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेंगे इस प्रकार के वाहन, कहीं फंस न जाएं आप, पढ़ लें ये खबर

Sun, 20 Jul 2025 11:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 20 Jul 2025 11:06 AM IST
सार

Meerut: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे को वन-वे किया जा चुका है। मगर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के बाद भारी वाहन भी अब नहीं चल सकेंगे। भारी वाहनों में बस, ट्रक, कैंटर आदि शामिल हैं, जबकि कार और बाइकें हल्के वाहन हैं। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Heavy vehicles banned on Meerut-Delhi Expressway, light vehicles will ply
रूट डायवर्जन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की संख्या बढ़ने पर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे को वनवे करने के साथ ही भारी वाहनों ट्रक, बस, ट्रोला, ट्रैक्टर आदि का संचालन प्रतिबंधित किया जा रहा है। वहीं, हल्के वाहन मेरठ और दिल्ली की ओर चलते रहेंगे। यातायात पुलिस की ओर से रविवार सुबह से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जा रहा है। एनएच-58 हाईवे पर भी भारी वाहनों के अलावा अन्य वाहनों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शिवभक्तों की संख्या के अनुरूप प्लान में आगे बदलाव भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

 

एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र के अनुसार सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी/मध्यम वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। हल्के वाहन चलेंगे। वहीं, आगामी 23 जुलाई तक कांवड़ यात्रा नहर पटरी चौधरी चरण सिंह मार्ग कांवड़ मार्ग पर समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली से देहरादून हरिद्वार जाने वाले भारी/मध्यम वाहन गाजीपुर बार्डर से एनएच-9 यूपी गेट होते हुए डासना इंटरचेंज (गाजियाबाद) पिलखुवा (हापुड़) निजामपुर तिराहा हापुड बाईपास ततारपुर तिराहा- टियाला अंडरपास (हापुड़) से कस्बा किठौर (मेरठ) (परिक्षितगढ़-छोटा मवाना-बहसूमा मेरठ)- रामराज (मुजफ्फरनगर) मीरापुर, जानसठ, सिखेडा, जानसठ बिलासपुर कट भोपा बाईपास पचेंडा बाईपास रामपुर तिराहा रोहाना (मुजफ्फरनगर) देवबंद (सहारनपुर) चौकी आशारोडी देहरादून की ओर जाएंगे। इसी रास्ते से वाहन वापस आएंगे।
विज्ञापन

इन मार्गों पर ऐसे संचालित होंगे वाहन
- गाजियाबाद दिल्ली से बिजनौर जाने वाले मध्यम वाहन गाजियाबाद से बिजनौर जाने वाले वाहन एन.एच.-9 डासना इटंरचेंज (गाजियाबाद) पिलखुवा (हापुड़) निजामपुर तिराहा (हापुड बाईपास), ततारपुर तिराहा- टियाला अंडरपास थाना हापुड़ देहात चौकी साईलो द्वितीय हापुड़ से कस्बा किठौर (मेरठ)- परीक्षितगढ, बड़ा मवाना, बहसूमा (मेरठ), रामराज (मुजफ्फरनगर), मीरापुर (मुजफ्फरनगर) से गंगा बैराज होते हुए बिजनौर जाएंगे। इसी मार्ग से वापसी होगी।
 

- बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापड, मेरठ, मजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार/ देहरादून जाने वाले हल्के भारी/मध्यम वाहन बुलंदशहर से उत्तराखंड जाने वाले वाहन बुलंदशहर चौकी जोखाबाद (सिकंदराबाद, बुलंदशहर से ईस्टर्न पैरिफेरल का प्रयोग करते हुए डासना इंटरचेंज (गाजियाबाद)- पिलखुवा (हापुड) निजामपुर तिराहा हापुड़ बाईपास, ततारपुर तिराहा (बाईपास)- टियाला अंडरपास (हापुड़) से कस्बा किठौर (मेरठ) परीक्षितगढ छोटा मवाना बहसूमा (मेरठ) रामराज (मुजफ्फरनगर) मीरापुर जानसठ बाईपास भोपा बाईपास पचेंडा बाईपास- रामपुर तिराहा रोहाना (मुजफ्फरनगर) देवबंद (सहारनपुर) नागर, गागलहेडी- छुटमलपुर चौकी मोहण्ड, थाना बिहारीगढ़ (सहारनपुर) चौकी आशारोडी (देहरादून) की ओर जाएंगे। वहीं, हरिद्वार को जाने वाले हल्के मध्यम वाहन छुटमलपुर (सहारनपुर) से भगवानपुर (हरिद्वार) रुडकी होते हुए हरिद्वार (उत्तराखण्ड) को जाएंगे और इसी मार्ग से वापसी होगी।
 

एनएच-58 व कांवड़ पटरी मार्ग पर यह रहेगी व्यवस्था
-- 23 जुलाई तक कांवड़ यात्रा गंग नहर पटरी (चौधरी चरण सिंह मार्ग कांवड़ मार्ग) पर समस्त वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
-- 20 जुलाई को हल्के वाहन (कार-बाइक) आदि मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की दिशा में एनएच-58 की बांयी लेन पर आने-जाने की दिशा पर चलेंगे, जबकि इस मार्ग की दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगी।
-- दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी/मध्यम वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबधित रहेंगे। हल्के वाहन मेरठ और दिल्ली की ओर आते-जाते रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed