{"_id":"5d3225828ebc3e6c935cee99","slug":"kanwar-yatra-2019-modipuram-news-mrt4340635168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलरो पर लगी लाइट, तेज चल रही है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलरो पर लगी लाइट, तेज चल रही है तैयारी
विज्ञापन
मेरठ.........हरिद्वार से जल लेकर मथुरा जाते शिवभक्त, आबूलेन के पास से गुजरते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम (मेरठ)। हाईवे पर शिवभक्तों की सुविधा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पल्हैड़ा चौराहे के पास पुल के पिलरों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। वहीं हाईवे पर डायवर्जन के बाद भी बडे़ वाहन तेजी से दौड़ रहे हैं।
दिल्ली-दून हाईवे पर करीब एक करोड़ कांवड़िये गुजरने की संभावना है। इसे लेकर दो दिन पहले अपर नगर मजिस्ट्रट अमिताभ यादव ने पल्हैड़ा चौराहे पर बन रहे पुल के पिलरों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को पिलरों पर लाइट लगाने का कार्य सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कराया गया। इसके अलावा पिलर के बीच में बन रही सड़क पर दूसरा कोट डाला गया। जो सरिया पिलर में बाहर निकल रहे हैं उन्हें अंदर कराया जा रहा है। वहीं मोदीपुरम से लेकर दौराला और सकौती तक अभी लाइट नहीं लगाई गई है, इस पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है।
उखड़ रही सर्विस रोड
मोदीपुरम से दौराला की तरफ जाने वाली पल्हैड़ा चौराहे पर बन रही सर्विस रोड बनने के बाद बार-बार उखड़ रही है। वहां पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए लगाए गए लोहे के बेरिकेड को थोड़ा अंदर किया गया है।
विज्ञापन
लगने लगे शिविर
मोदीपुरम। हाईवे पर कांविड़यों की सेवा के लिए शिविर लगने शुरू हो गए। पल्लवपुरम में भी कई कांवड़ शिविर लग गए। टोल प्लाजा से दौराला की और भी बड़े-बड़े कांवड़ शिविर लगाए जा रहे हैं।
दौड़ रहे भारी वाहन
डायवर्जन पहले दिन से ही फेल हो रहा है। अभी भी हाईवे पर बड़े वाहन नहीं रुक रहे है। इसके आने वाले दो तीन दिन में कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ जाएगी।