{"_id":"5b0536054f1c1be4408b7083","slug":"kairana-byelection-sp-workers-are-meeting-in-support-of-tabassum-hasan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना उपचुनाव: सपाइयों ने झोंकी ताकत, तबस्सुम के समर्थन में कर रहे सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना उपचुनाव: सपाइयों ने झोंकी ताकत, तबस्सुम के समर्थन में कर रहे सभाएं
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 24 May 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के नेता कैराना उपचुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 50 से ज्यादा सपाई कैराना लोकसभा क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं और गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार और सभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
शामली में कैराना लोकसभा उप चुनाव में रालोद-सपा की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन के नामांकन से लेकर अब तक सपाई डेरा डाले हुए हैं। नामांकन में भी यहां से 19 गाड़ियों में सपाई पहुंचे थे।
विज्ञापन
पढ़ें : उपचुनाव: कर्नाटक के बाद कैराना पर टिकी सभी राजनीतिज्ञ दलों की निगाहें
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में कैराना क्षेत्र में इन दिनों पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रिहानुद्दीन, विजय सिंह पाल, गोपाल अग्रवाल, रेखा गुप्ता, संजीव गुप्ता, बाबर चौहान खरदौनी, जावेद रुहासा, सैयद रिहानुद्दीन, साजिद जैदी, अशोक भारती, पंकज जैन, अजय अधाना, सम्राट मलिक, दीपक गिरी, नीटू प्रजापति, ओपी राणा आदि नकुड़ विधानसभा में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा में मेरठ से सपा का प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा था।
जिसमें पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद और निरंजन सिंह आदि कार्यकर्ता गए थे। इसके अलावा पिछले दिनों जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा की मासिक बैठक में नौ बिंदुओं पर भाजपा को घेरने की तैयारी की गई थी। इसमें कैराना लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। इसी रणनीति के तहत मेरठ के सपा कार्यकर्ता यह कवायद कर रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/