फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kairana byelection 2018: Tabassum was given the symbol of RLD by the office bearers

कैराना उपचुनाव 2018: तबस्सुम को पदाधिकारियों ने दिया रालोद का सिंबल

Sun, 06 May 2018 08:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sun, 06 May 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
kairana byelection 2018: Tabassum was given the symbol of RLD by the office bearers
तबस्सुम को पदाधिकारियों ने दिया रालोद का सिंबल - फोटो : अमर उजाला

कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने रविवार को दिल्ली में रालोद की सदस्यता ग्रहण की। जिसके बाद रालोद पदाधिकारियों ने चुनाव के लिए उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित करते हुए सिंबल दिया।  

विज्ञापन


पढ़ें : कैराना उपचुनाव: चंद्रशेखर 'रावण' के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से खलबली
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में सपा और रालोद नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान कैराना लोकसभा सीट से संयुक्त प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। फिर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, शामली जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, सपा एमएलसी संजय लाठर, पूर्व केबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, रालोद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद, सहारनपुर जिलाध्यक्ष राव केसर की मौजूदगी में तबस्सुम हसन को रालोद का सिंबल दिया गया। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने बताया कि अजित सिंह और जयंत चौधरी ने कैराना सीट जीतने के लिए निर्देशित किया है। कहा कि कैराना में भाजपा को विधानसभा चुनाव की तरह हराना होगा। कैराना उपचुनाव के नतीजों से 2019 के आम चुनाव को देखा जा रहा है। विधायक ने बताया कि तबस्सुम हसन रालोद के सिंबल पर नौ मई को नामांकन दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed