{"_id":"5aef12424f1c1ba1098b87c5","slug":"kairana-byelection-chandrasekhar-alias-ravan-can-contest-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना उपचुनाव: चंद्रशेखर 'रावण' के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना उपचुनाव: चंद्रशेखर 'रावण' के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा से खलबली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 07 May 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना लोकसभा के उपचुनाव में रविवार को अचानक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण के चुनावी मैदान में उतरने की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी। हालांकि भीम आर्मी ने इसे कोरी अफवाह बताया है और भीम आर्मी को अराजनैतिक दल करार दिया है।
विज्ञापन
कैराना उप चुनाव में महा गठबंधन द्वारा पूर्व सांसद तबस्सुम हसन को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा एवं महा गंठबंधन प्रत्याशी में घमासान होने की संभावनाएं हो गईं। लेकिन इन्हीं अटकलों के बीच रविवार को अचानक भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण के जेल से ही चुनाव लड़ने का नया धमाका हुआ। सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण कैराना उप चुनाव लड़ रहे हैं। इस अफवाह ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। अफवाह यह आई कि जिले का ही एक दिग्गज कांग्रेस नेता ने पर्दे के पीछे से चंद्रशेखर को उतारने की तैयारी की है।
विज्ञापन
पढ़ें : कैराना उपचुनाव: अखिलेश ने एक तीर से साधे दो निशाने, मुस्लिम, दलित, जाट समीकरण पर खेला दांव
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद कैराना उप चुनाव को लेकर सारे समीकरण गड़बड़ाते नजर आए। नए सिरे से समीकरणों की बनाने की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन इन चर्चाओं को भीम आर्मी ने कोरी अफवाह करार दिया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया ने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। भीम आर्मी भारत एकता मिशन गैर राजनैतिक संगठन है। कैराना उप चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। न ही चंद्रशेखर की चुनाव की लड़ने की कोई तैयारी है। यह अफवाह सिर्फ चुनावी समीकरण बिगाड़ने की साजिश के तहत फैलाई जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/