फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kailash Khair and Malini Awasthi will come in Nauchandi

नौचंदी मेले की तैयारी शुरू, कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी की सजेगी सुरों की महफिल

Wed, 24 Mar 2021 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kailash Khair and Malini Awasthi will come in Nauchandi
नौचंदी मेले में कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी के सुरों की सजेगी महफिल
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार द्वारा प्रांतीय मेला घोषित किए गए एतिहासिक नौचंदी मेले की तैयारी शुरू हो गई है। मेले का उद्घाटन 11 अप्रैल को होना तय हुआ है। मेले को भव्य रूप देने के साथ इसके कुशल संचालन के लिए संचालन कमेटी गठित व उप कमेटियां गठित की गई हैं। अधिकारियों का दावा है कि मेले में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। मेले के लिए छोड़े जाने वाले टेंडरों की फाइल स्वीकृति के लिए डीएम के पास भेज दी गई है।
नोडल अधिकारियों ने गठित की कमेटी
मंगलवार को मेले के संबंध में दोनों नोडल अधिकारियों ने बैठक कर मेले की जरूरी कमेटियों निर्माण, मनोरंजन, प्रकाश, उद्यान, सुरक्षा आदि का गठन कर दिया है। हर कमेटी में जिला प्रशासन के साथ नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया है। वहीं, सूफी गायकी के बेताज बादशाह कैलाश खेर और लोकगीत में बड़ा नाम मालिनी अवस्थी के साथ ही उभरते फिल्म गायक अमित मिश्रा द्वारा अपने सुरों की महफिल से मेरठियों के कानों में रस घोल सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम को बनाया कार्यदायी संस्था
एतिहासिक नौचंदी मेले को सरकार ने प्रांतीय मेला घोषित करते हुए इसे जिला प्रशासन को सौंप दिया है, लेकिन कोरोना और पंचायत चुनाव में व्यस्तता के चलते इस बार जिला प्रशासन ने मेला संचालन का अनुभव रखने वाले नगर निगम को कार्यदायी संस्था बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो नोडल अधिकारी बनाए गए
मेला संचालन कमेटी में जिला प्रशासन की तरफ से अपर जिलाधिकारी वित्त सुभाष चंद प्रजापति और कार्यदायी संस्था नगर निगम की तरफ से अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। दोनों के अलावा कमेटी में एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, एएमए पंचायत आदि को भी शामिल किया गया है।

11 अप्रैल को होना है उद्घाटन
मेले की तैयारी शुरू हो गई है। कमेटियों का गठन करने के साथ ही टेंडर निकालने के लिए एस्टीमेट फाइल स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी कार्यालय भेजी गई है। वहां से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। मेले का उद्घाटन 11 अप्रैल को किया जाना है।
- सुभाष चंद प्रजापति, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed