{"_id":"620eaf57260241213c2c2370","slug":"kabadi-not-change-professon-till-now-meerut-news-mrt5773610115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ियों का पीछा नहीं छोड़ेगी पुलिस: निगरानी के लिए लगाई ये टीम, कारोबार बदलने की दी थी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ियों का पीछा नहीं छोड़ेगी पुलिस: निगरानी के लिए लगाई ये टीम, कारोबार बदलने की दी थी चेतावनी
Fri, 18 Feb 2022 10:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:57 AM IST
सार
Sotiganj Meerut: सोतीगंज के कबाड़ियों पर निगरानी रखने के लिए एलआईयू की टीम भी लगा दी गई है। पुलिस को शक है कि कही कबाड़ी गुपचुप तरीके से तो वाहनों का कटान नहीं कर रहे।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में सोतीगंज के कबाड़ियों ने फ्लैक्स लगाकर व्यापार बदलने का दावा तो कर दिया, लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कारोबार में कोई बदलाव नहीं किया है। पुलिस प्रशासन की ओर से कबाड़ियों को कारोबार बदलने के लिए एक माह का समय दिया गया था। अब आशंका जताई जा रही है कि कही गुपचुप तरीके से तो वाहनों का कटान नहीं किया जा रहा है। कबाड़ियों पर निगरानी के लिए एलआईयू की टीम भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
सोतीगंज में कई कबाड़ियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हो चुकी है। कई कबाड़ियों की संपत्ति जब्त की गई है। डेढ़ महीना पहले कबाड़ियों ने व्यापार बदलने का शपथ पत्र पुलिस को दिया था, जिसमें एक महीने में अपना व्यापार बदलने की बात कही थी। अब डेढ़ माह बीत गया है, लेकिन नया व्यापार शुरू नहीं किया है। पुलिस को शक है कि दूसरी जगह गोपनीय ढंग से वाहनों का कटान तो नहीं किया जा रहा है। इस पर नजर रखने के लिए टीम भी गठित की जा चुकी है। यह टीम कबाड़ियों के बारे में रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और महा
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी हाल ही में सोतीगंज के कबाड़ियों पर गैंगस्टर के मुकदमों में तेजी के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
यह भी पढ़ें: सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट