फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट

Thu, 17 Feb 2022 08:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Feb 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
UP Elections 2022 : Know expense rupees by candidates of all party for elections in Muzaffarnagar
मतदान। - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर जिले में सबसे ज्यादा पैसा चरथावल से भाजपा की प्रत्याशी सपना कश्यप ने खर्च किया है। खर्च करने में खतौली में विक्रम सैनी ने करतार भड़ाना को और मीरापुर में चंदन चौहान ने प्रशांत गुर्जर को पीछे छोड़ दिया है। सदर विधानसभा सीट पर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने रालोद के सौरभ बंटी से ज्यादा खर्च किया है। बुढ़ाना में उमेश मलिक खर्च करने में सबसे आगे रहे। 



विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने आठ फरवरी तक के खर्च का जो ब्योरा दिया है उसमें चरथावल से भाजपा प्रत्याशी सपना कश्यप सबसे ऊपर रही हैं। सपना ने चुनाव में अपना कुल खर्च 22 लाख सात हजार 682 दिखाया है। इनके मुकाबले सपा के पंकज मलिक 11 लाख 96 हजार 891 ही खर्च कर पाए हैं। बसपा के सलमान सईद ने 14 लाख 78 हजार 753 का खर्च दिखाया है। बुढ़ाना विधानसभा में खर्च करने में उमेश मलिक सबसे आगे रहे हैं, उन्होंने 14 लाख 19 हजार 302 का खर्च दिखाया है। 

UP Elections 2022 : Know expense rupees by candidates of all party for elections in Muzaffarnagar
मतदान। - फोटो : amar ujala

रालोद के राजपाल बालियान ने तीन लाख 80 हजार 982 का खर्च किया है। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में रालोद के चंदन चौहान खर्च में भाजपा के प्रशांत गुर्जर से आगे रहे हैं। चंदन ने आठ लाख 61 हजार 328 का खर्च दिखाया है। प्रशांत ने केवल चार लाख 92 हजार 319 का खर्च दिखाया है। बसपा के सलीम ने चार लाख 29 हजार 98 का खर्च दिखाया है।

UP Elections 2022 : Know expense rupees by candidates of all party for elections in Muzaffarnagar
मतदान के लिए लाइन लगे लोग। - फोटो : amar ujala

खतौली में भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी ने बसपा के करतार सिंह भड़ाना से अधिक खर्च किया है। विक्रम ने नौ लाख 61 हजार 914 खर्च किए हैं। करतार भड़ाना चार लाख 24 हजार 172 ही खर्च कर पाए हैं। राजपाल सैनी ने तीन लाख 37 हजार 595 खर्च दिखाया है। शहर सीट पर रालोद के सौरभ बंटी से ज्यादा खर्च भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Elections 2022 : Know expense rupees by candidates of all party for elections in Muzaffarnagar
मतदान के लिए लाइन लगे लोग। - फोटो : amar ujala

कपिल ने आठ लाख चार हजार 502 खर्च किया है। सौरभ केवल छह लाख 41 हजार 349 खर्च कर पाए हैं। कांग्रेस के सुबोध शर्मा और बसपा के पुष्पांकर पाल ने लगभग बराबर खर्च किया है। पुरकाजी में भाजपा के प्रमोद उटवाल सात लाख 71 हजार 567 खर्च करके सबसे ऊपर हैं। 

विज्ञापन
UP Elections 2022 : Know expense rupees by candidates of all party for elections in Muzaffarnagar
वोट डालने के लिए लाइन लगीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

दो प्रत्याशियों ने नहीं दिया ब्योरा
जिले की पुरकाजी विधानसभा सीट से मजदूर किसान यूनियन पार्टी की प्रत्याशी सुनीता ने खर्च का ब्योरा पेश नहीं किया है। इसी तरह चरथावल विधानसभा सीट से अजय कश्यप ने भी खर्च का हिसाब नहीं दिया है। 

विधानसभा सदर      प्रत्याशी का खर्च
कपिलदेव अग्रवाल:     804502 रुपये 
सौरभ स्वरूप:           641349 रुपये 
सुबोध शर्मा:             315393 रुपये
पुष्पांकर पाल:           341496 रुपये
राजकिशोर गर्ग:          27416 रुपये
आभा शर्मा:              96983 रुपये
इंतजार:                   59168 रुपये
नीरज गोयल:             54020 रुपये
समय सिंह:               26808 रुपये
राहुल जैन:                23420 रुपये
रजनीश:                  14440 रुपये
ललित कुमार:            14052 रुपये 
कृष्णपाल:                12356 रुपये 
प्रवेज:                   130935 रुपये
धर्मेंद्र:                     18232 रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed