फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Just pits filled with meat Cantor, Zam, Hungama

बस से भिड़ा मीट से भरा कैंटर, जाम, हंगामा  

Mon, 25 Jul 2016 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 25 Jul 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
Just pits filled with meat Cantor, Zam, Hungama
गाड़ी टकराने के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
गढ़ रोड पर काली नदी के पास रविवार सुबह मीट से भरे कैंटर ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बस के यात्रियों ने हंगामा किया तो चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। वहां पहुंचे हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने गोवंश होने का आरोप लगाते हुए कैंटर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। सीओ सिविल लाइन ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मुरादाबाद की तरफ से आ रहे कैंटर में पशुओं की हड्डी और मीट भरा था। जिसने गढ़ की तरफ जा रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बस में सवार लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह कैंटर छोड़कर फरार हो गया। मेडिकल थाना पुलिस ने कैंटर इनर रिंग रोड के सामने खड़ा कर दिया, जबकि बस रवाना कर दी।
विज्ञापन


इस बीच हिंदू स्वाभिमान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अमित भारद्वाज कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कैंटर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। पुलिस पर लापरवाही पर आरोप लगाते हुए गढ़ रोड जाम कर दी। सूचना पर सीओ सिविल लाइन विनोद सिरोही, एसओ मेडिकल रविन्द्र वशिष्ठ फोर्स लेकर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने पशु चिकित्सक डॉ. भूदेव को बुलाकर हड्डी और मीट के सैंपल भरवाकर कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद लोग शांत हुए। अमित भारद्वाज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मीट और हड्डियों को मिट्टी में दबवा दिया।

पुलिस से नोकझोंक
आक्रोशित
लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा में भी पुलिस गंभीर नहीं है। गढ़ की तरफ से कैंटर शहर के अंदर आ रहा था। कैंटर से खून टपक रहा था। लेकिन पुलिस ने कहीं भी रोकना उचित नहीं समझा। पुलिस मीट तस्करों का बचाव कर रही है। हंगामा करने वालों में शिवकांत गौड़, रिंकू, अमित चौहान, शिवम भारद्वाज, पंकज, जितेश भड़ाना आदि मौजूद रहे।

कोट
गाड़ी में भैंस की हड्डियां थी। जांच में गोवंश नहीं मिला। पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल भरवाए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कैंटर कहां से आ रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है। - वीके सिरोही, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed