फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jugaar ka makar jaal , jaam in city

जुगाड़ के मकड़जाल में शहर, जाम ही जाम  

Thu, 31 Aug 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Aug 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
jugaar ka makar jaal , jaam in city
JUGAAR - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यातायात पुलिस के तमाम अभियानों के बावजूद शहर में जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही। शहर की सड़कों पर खूब जुगाड़ दौड़ रहे हैं। ये ही जाम की मुख्य वजह हैं। लेकिन इन पर लगाम करने को कोई प्लान नहीं है। बुधवार को भी शहर में कई स्थानों पर लोग जाम से जूझे। 
विज्ञापन

शहर की हर सड़क पर जुगाड़ चल रहे हैं। ठेलों में इंजन लगाकर उन पर माल ढोया जा रहा है। इनमें लोहे के पाइप, सरिये आदि सामान ले जाया जाता है। ये पाइप इतने आगे तक निकले रहते हैं कि पूरा रास्ता रोक लेते हैं। जिससे सड़क पर जाम लगता है। बुधवार को भी हापुड़ रोड और दिल्ली रोड पर इस तरह के जुगाड़ दिखाई दिए। यातायात पुलिस ने पिछले दो दिन अभियान चलाया, लेकिन अभी तक इन पर कोई असर नहीं हुआ है। बुधवार को भी शहर में कई स्थानों पर जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डे पर आटो और ई रिक्शा आडे़ तिरछे खडे़ होने की वजह ये यहां दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। यहां यातायात और सिविल पुलिस कर्मी तैनात हैं, लेकिन ये भी आटो वालों पर सख्ती नहीं कर पा रहे। भूमिया के पुल की ओर जाने वाली रोड पर तो आटो की भरमार है। दुपहिया वाहन भी यहां से निकलना मुश्किल है। दिल्ली रोड पर केसरगंज चौकी के सामने भी दोपहर दो बजे जाम के हालात बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed