फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JP Public School, Baraut, becomes the overall champion.

Meerut News: बड़ौत का जेपी पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Sat, 25 Jul 2026 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 25 Jul 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
JP Public School, Baraut, becomes the overall champion.
रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट (गर्ल्स) में विज
सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट (गर्ल्स) का समापन, विजेताओं को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

सनराइज पब्लिक स्कूल स्याना की खुशी बेस्ट परफॉर्मर चुनीं गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल मवाना खुर्द में चल रही तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट (गर्ल्स) का शनिवार को समापन हो गया। जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी, अंतरराष्ट्रीय एथलीट ओमप्रकाश सिंह, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव मेघराज सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ को अंशु ने 10 मिनट 46.36 सेकेंड में पूरा कर स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर दौड़ अवनी ने 1.13 मिनट में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। गोला फेंक में कनक तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। 4x100 मीटर रिले दौड़ में देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल, गढ़मुक्तेश्वर की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में तनुजा महारा ने 13 मिनट 33.16 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 400 मीटर दौड़ में संजना बिष्ट ने 1.11 मिनट में पूरी की। अंडर-17 की 4x100 मीटर रिले दौड़ में जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत की टीम विजेता बनी। अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में लंबी कूद में हिमाद्रि भारद्वाज, गोला फेंक में तेजस्वी कराहना और 400 मीटर दौड़ में नेहल जुनेजा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अंडर-14 की 4x100 मीटर रिले दौड़ में स्टेप बाय स्टेप स्कूल गौतमबुद्ध नगर की टीम ने बाजी मारी। आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। मुख्य अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं चैंपियन टीमों को ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, मार्केटिंग हेड साजन काकरान, प्रशासनिक अधिकारी अनुज नागर और क्लस्टर इंचार्ज अमित सूद ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिमाद्रि रहे अव्वल
वर्गवार परिणामों में अंडर-14 में डीएम पब्लिक स्कूल किठौर, अंडर-17 में सलवान पब्लिक स्कूल नोएडा व जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत (संयुक्त) और अंडर-19 में देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर ओवरऑल चैंपियन बने। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अंडर-14 में हिमाद्रि भारद्वाज, अंडर-17 में खुशी और अंडर-19 में दिया सैनी को बेस्ट एथलीट चुना गया। सनराइज पब्लिक स्कूल स्याना की छात्रा खुशी को बेस्ट परफॉर्मर का सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed