फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Johnny died after being stabbed five times from the throat to the stomach.

Meerut News: गले से पेट तक चाकू से किए थे पांच वार, सांस की नली कटने से हुई जोनी की मौत

Mon, 16 Feb 2026 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Johnny died after being stabbed five times from the throat to the stomach.
लावड़ कस्बे के मोहल्ला खारा कुआं में सगे भाई की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छोटे भाई अरुण ने बड़े भाई जोनी पर चाकू से एक के बाद एक पांच ताबड़तोड़ वार किए थे। गर्दन पर गहरा घाव लगने से श्वास नली और नसें कट गई थीं जिससे जोनी की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को इंचौली थाना पुलिस ने आरोपी अरुण को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



लावड़ निवासी नत्थू के चार पुत्र कलवा, कवलजीत, जोनी और अरुण हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह से ही जोनी और अरुण साथ बैठकर शराब पी रहे थे। दोपहर में खाना खाने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अरुण ने सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और जोनी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


अरुण ने जोनी के गले से लेकर पेट तक पांच वार किए। लहुलुहान हालत में जोनी जान बचाने के लिए घर से बाहर सड़क की ओर भागा लेकिन अत्यधिक खून बह जाने और गर्दन की नसें कटने के कारण वह सड़क पर ही गिर पड़ा और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कुबूल किया अपना जुर्म
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अरुण ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए हत्या की वजह का खुलासा किया। अरुण ने बताया कि जोनी की अभी शादी नहीं हुई थी और वह अरुण की शादी का भी लगातार विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में आए दिन विवाद होता रहता था। अपनी शादी न होने से परेशान होकर अरुण ने शनिवार को इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। मृतक के भाई कवलजीत ने इंचौली थाने में अरुण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने जोनी का शव परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद से ही मोहल्ला खारा कुआं की गलियों में सन्नाटा पसरा है और स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। सीओ सुधीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जोनी के शरीर पर चाकू के पांच गहरे घाव मिले हैं। आरोपी अरुण को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed